
Aaj Ka Rashifal, 22 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और शुक्रवार का दिन शुभ माना जा रहा है। दोपहर 11 बजकर 57 मिनट तक चतुर्दशी तिथि रहेगी, उसके बाद अमावस्या की शुरुआत हो जाएगी। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट तक वरीयान योग और रात 12 बजकर 17 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। आज श्राद्ध अमावस्या भी है, जो धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। व्यापार में सुधार होगा और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। करियर में छात्रों को सफलता मिलेगी और नए दोस्त बनेंगे। नौकरी व इंटरव्यू के लिए समय अनुकूल है।
वृषभ
परिवार के साथ खुशनुमा माहौल बनेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखनी चाहिए। आज आपके पुराने उपकार का फल भी मिलेगा और अध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा।
मिथुन
घर खरीदने का विचार पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य रहेगा और कामकाज में तरक्की के मौके मिलेंगे। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कर्क
रुके हुए काम पूरे होंगे और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। इंजीनियरिंग व टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। नई नौकरी मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और लेखन कार्य में मन लगेगा।
सिंह
नए लोगों से मुलाकात जीवन में सीख लाएगी। मेहनत का सम्मान मिलेगा। दफ्तर में अटके काम पूरे होंगे। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। छात्रों के लिए पढ़ाई में नई ऊर्जा आएगी।
कन्या
आपकी समझदारी से कामयाबी मिलेगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। घर में शुभ कार्य का आयोजन होगा जिससे आनंद बढ़ेगा।
तुला
आज नौकरी और करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कारोबार में मेहनत की आवश्यकता रहेगी लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से काम आसान होगा। प्रॉपर्टी से लाभ की संभावना है।
वृश्चिक
दिन अनुकूल रहेगा। बिजनेस में प्रॉफिट होगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। बड़ों का आशीर्वाद लें। दांपत्य जीवन में सुधार होगा और घर का वातावरण खुशहाल रहेगा।
धनु
वर्क-फील्ड में सहयोग मिलेगा। बाहर पढ़ाई कर रहे छात्र माता-पिता से मिल सकते हैं। सैलरी में बढ़ोतरी होगी। परिवार से जुड़ी परेशानियों को संभलकर मैनेज करें। धैर्य से हर परिस्थिति पर विजय पाएंगे।
मकर
नए बिजनेस प्लान बनेंगे और सफलता मिलेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। मनोरंजन में मन लगेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। रचनात्मक कार्यों की ओर मन आकर्षित होगा।
कुंभ
दिन शानदार रहेगा। नए कामों की शुरुआत सफल होगी। राजनीति व जनसंपर्क से जुड़े लोगों को लाभ होगा। शॉपिंग का प्लान बन सकता है और बहन को गिफ्ट देंगे। मीटिंग में आपके विचार सराहे जाएंगे।
मीन
आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिलेगा और कामों में सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों से लंबी बातचीत हो सकती है। ऑफिस के दोस्तों संग बाहर घूमने का प्लान बनेगा। बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा।