
अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीक से जोड़ने कृषि विभाग द्वारा ग्राम आमाटोली में प्रशिक्षण कार्यकम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी एवं वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को प्रशिक्षित किया गया।
विदित हो कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खरीफ मौसम की पूर्व तैयारियां को सशक्त बनाने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकी से जोड़ने तथा खेतों में हो रहे नवाचारों को पहचान कर अनुसंधान की दिशा तय करने हेतु विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया गया है।इस अभियान के सफल संचालन हेतु कृषि एवं संबद्ध विभागों की संयुक्त टीम गठित की गई है।ये टीम चिन्हित ग्राम पंचायतों में जाकर किसानों के साथ वैज्ञानिक परिचर्चा करेगी एवं आधुनिक कृषि तकनीकी के प्रति जागरूक करेगी।परिचर्चा के दौरान किसानों को धान की सीधी बुवाई ड्रोन तकनीकी का उपयोग बीजों की नवीन किस्में प्राकृतिक खेती संतुलित उर्वरक उपयोग एवं सरकार द्वारा संचालित कृषि,बागवानी,पशुपालन,मत्स्यपालन संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।
इन आयोजनों में आईसीएआर संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कृषि विभाग एवं संबंद्ध विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं प्रगतिशील किसान भाग लेंगे।इस दौरान किसानों से प्रत्यक्ष चर्चा के माध्यम से उनकी खेती संबंधी समस्याओं को समझा जायेगा एवं उनके द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों की जानकारी एकत्र की जायेगी।ताकि इस जानकारी के माध्यम से भविष्य में अनुसंधान तकनीकी विकास और योजनाओं के स्वरूप निर्धारित किये जा सके।इस संबंध में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रामप्यारी देवी ने बताया कि शासन की यह कोशिश है कि यह अभियान केवल जानकारी देने तक सीमित न रहकर किसानों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खेती करने हेतु प्रेरित करे।जिससे उत्पादन में वृद्धि हो सके और किसानों के लिए कृषि कार्य आर्थिक रूप से लाभदायक सिद्ध हो सके। उन्होंने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान किसानों की समृद्धि और कृषि प्रणाली को सुदृढ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा राजकुमार गुप्ता विन्ध्येश्वरी पैंकरा प्रद्युम्न पैंकरा सरपंच ढेलसरा मलौती आमाटोली बेरथा खेस भवराडाँड़ सुनीता भगत बमलाया देवेंद्री जनपद सदस्य माधुरी पैंकरा कृषि वैज्ञानिक प्रदीप लकड़ा डॉ सी पी रहंगड़ाले पशु चिकित्सक डॉ शैलेश गुप्ता एसएडीओ कृषि हरि एक्का एसएमएस लिली मॉरीश एक्का आरएईओ उर्मिला देवी बीटीएम शशिकला समेत अधिकारी कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे।