
बलरामपुर। जिला ग्रंथालय भवन में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के 45 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता आगामी बेमेतरा राज्य स्तरीय सब-जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के लिए अंडर-09, 11 और 13 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन हेतु आयोजित की गई थी। इसके साथ ही ओपन कैटेगरी की भी स्पर्धा कराई गई।
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे :-
ओपन वर्ग:
विजेता: शेषरतन जायसवाल
उपविजेता: रोहन गुप्ता
तृतीय स्थान: पार्थ गुप्ता
अंडर-19:
विजेता: स्नेहा गुप्ता
उपविजेता: सुरभि राय
अंडर-15:
विजेता: अमन सिंह
उपविजेता: सानिध्य गुप्ता
अंडर-13:
विजेता: अनन्या रे
उपविजेता: श्रेया शिल्पी
अंडर-11:
विजेता: आर्यन राज डांगरे
उपविजेता: अरूप रे
अंडर-9:
विजेता: अक्षत राज डांगरे
उपविजेता: आर्यम गुप्ता
प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब कशिश सिन्हा को मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सहज सिंह, न्यासा सिंह और परिधि गुप्ता को शतरंज सेट प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
समापन समारोह में गरिमामयी उपस्थिति
समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जनपद पंचायत के सीईओ रणवीर साय, सीएमओ प्रणव राय, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, छठ पूजा समिति अध्यक्ष मनीष सिंह पम्मू, प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव सरोज वैष्णव, संभाग कन्वेनर विश्वनाथ मनियन तथा नेशनल इंस्ट्रक्टर शेषरतन जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भानुप्रकाश दीक्षित ने की।
प्रमुख योगदान और सम्मान
मुख्य निर्णायक प्रदीप मंडल (सीनियर नेशनल आर्बिटर) तथा सह-निर्णायक रविशंकर गुप्ता ने निष्पक्ष निर्णयों से प्रतियोगिता का संचालन किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और श्रीराम कंप्यूटर्स की ओर से होम थिएटर प्रदान किए गए। शतरंज के प्रति समर्पित योगदान हेतु विश्वनाथ मनियन को शाल भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सफल आयोजन में इनका रहा सक्रिय सहयोग
गौतम सिंह, अमित गुप्ता मंटू, राकेश सिंह मिंटू, अंजूम अंसारी, मंगलम पांडेय, अंश सिंह, विशाल सोनी, रीतिक सिंह, आकाश चौबे, अभिषेक जायसवाल, राघवेंद्र सिंह, साकेत सिंह।
नगर के गणमान्य नागरिकों में छोटे लाल गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह बिट्टू, हरकेश गुप्ता, कुंदन गुप्ता सहित अनेकजन उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामयी बनाया।