
फ़टाफ़ट डेस्क। आगरा में रविवार को ताजमहल के रॉयल गेट पर मधुमक्खी का छत्ता टूटने से पर्यटकों में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों ने पर्यटकों पर अटैक कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। कई पर्यटकों को मधुमक्खियों ने काट लिया। बताया गया है कि ताजमहल के रॉयल गेट पर मधुमक्खी का छत्ता बना हुआ था। छत्ते को हटाने के लिए एएसआई द्वारा काम कराया जा रहा था। एक कर्मचारी छत्ते को हटा रहा था। इसके लिए कोई एहतियात नहीं बरती जा रही थी।
छत्ता हटाते ही मधुक्खियां उड़ने लगी। रायल गेट के पास बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक थे। ऐसे में मधुमक्खियों के कटाने पर भगदड़ मच गई। पर्यटक बचने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद किसी पर्यटक ने मधुमक्खियों के हमले की वीडियो बना ली।
एएसआई की लापरवाही
ताजमहल में रविवार का दिन होने के कारण पर्यटकों की अच्छी भीड़ थी। ऐसे में साफ-सफाई का काम किसी ऐसे दिन किया जा सकता था, जब पर्यटक कम हों। इसके साथ ही मधुमक्खियों का छत्ता हटाने से पहले उनके महले से बचने के इंतजाम किए जाने चाहिए थे, लेकिन यहां तो छत्ता हटाने वाले कर्मचारी ने जूते तक नहीं पहने थे। पर्यटकों को भी उस क्षेत्र में जाने से थोड़ी देर के लिए रोका जा सकता था। हालांकि, भगदड़ में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन पुरात्तव विभाग की इस लापरवाही के चलते ताजमहल में बड़ा हादसा हो सकता था।