Viral Girl Priya Prakash Varrier: साल 2018 में एक चेहरा काफी ज्यादा वायरल हुआ था और इस हद तक वायरल हुआ कि उसे लोगों ने नेशनल क्रश बना दिया। आंख मारकर चर्चा में आई इस लड़की को लोगों ने खूब पसंद किया था। इतना ही नहीं लोगों ने गूगल पर विंक गर्ल करके उसे सर्च करना शुरू कर दिया था। लोगों को लड़की की स्टाइल और अनोखा अंदाज काफी पसंद आया। यही वजह थी कि ये लड़की रातों-रात नेशनल क्रश बन गई थी। हर कोई इसकी एक झलक देखने के लिए बेताब नजर आता था।
ऐसे में अब आपके मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि आखिर ये लड़की है कौन और ये कहां से आई है। इस बात को अब 7 साल बीत चुके हैं, लेकिन लोग अभी भी इसके दीवाने हैं और सोशल मीडिया पर आज भी इसे फॉलो करके अपना प्यार बरसाते हैं। चलिए अब आपको बताते हैं कि हम यहां किसकी बात कर रहे हैं। मलयालम फिल्म ओरु अडार लव साल 2019 में रिलीज हुई, लेकिन इसका एक सीन एक साल पहले ही काफी ज्यादा वायरल हो गया. हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेय प्रिया प्रकाश वारियर की, जिसकी आंख मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई थी।
वायरल वीडियो में आंख मार रही हैं प्रिया
बता दें, वायरल वीडियो में प्रिया स्कूल के ड्रेस में नजर आई थीं। बड़ी-बड़ी आंखों वाली प्रिया ने मोटे-मोटे काजल लगा रखे थे और क्लासरूम में बैठकर वो एक दोस्त को आंख मार रही थी। ऐसे में इन हरकतों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और हर किसी के मोबाइल में प्रिया की वीडियो छा गई। जानकारी के अनुसार, प्रिया प्रकाश साल 2018 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्स बन गई थीं। वीडियो इतनी वायरल हुई कि प्रिया रातोंरात सनसनी बन गईं।
वीडियो पर 110 मिलियन से ज्यादा व्यूज
साल 2018 में प्रिया सिर्फ 18-19 साल की थी और उसवक्त उन्होंने सर्च पर निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा, सपना चौधरी और सोनम कपूर को भी पीछे छोड़ दिया था। प्रिया प्रकाश की आंख मारने की स्टाइल औक उनकी क्यूटनेस ने लोगों का दिल ऐसा जीत लिया था कि इस गाने को 110 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले, लेकिन अब सात साल बाद एक्ट्रेस क्या कर रही हैं ये सवाल भी उठता है।
फिल्मों में कर रही हैं काम
बता दें, प्रिया प्रकाश अब और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं और अभी भी अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 7 मिलियन यानी 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मलयालम मूवी के अलावा वह कई अन्य भाषा में बनी फिल्मों में नजर आ चुकी है। वहीं, इसी महीने की 21 फरवरी को उनकी फिल्म ‘विष्णु प्रिया’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
इसे भी पढ़ें –
Congress Politics: दिल्ली चुनाव के बाद कांग्रेस में खलबली, अपने ही सांसद ने लीडरशिप पर उठाए सवाल
धाकड़ बल्लेबाज ने अचानक कर दिया संन्यास का ऐलान, 15 साल के लंबे करियर पर लगाया विराम
Samsung Galaxy S25 256GB पर ऑफर्स की बारिश, 10000 रुपये सस्ता मिलेगा सैमसंग का AI फोन