जनपद पंचायत सदस्य बाबूलाल राजवाड़े ने की पहल, असक्षम ग्रामीणों को मिला सहारा, व्हील चेयर पाकर मुस्कुराए संतलाल और रनुवा

सूरजपुर। जनपद पंचायत सदस्य बाबूलाल राजवाड़े की पहल पर समाज कल्याण विभाग ने रूनियाडीह निवासी संतलाल सिंह और डुमरिया निवासी रनुवा राजवाड़े को व्हील चेयर प्रदान की। दोनों ही ग्रामीण चलने में असक्षम हैं, और व्हील चेयर पाकर उनकी जिंदगी में एक नई उम्मीद की किरण जाग उठी है। व्हील चेयर मिलने के बाद संतलाल और रनुवा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब वे गांव में घूमने जा सकेंगे और अपने परिवार व समाज से जुड़ने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर बोधन राम राजवाड़े, धर्मजीत राजवाड़े, श्रवण कुमार सिंह (सरपंच), कामेश्वर राजवाड़े (उपसरपंच प्रतिनिधि), रामसाय राजवाड़े (पंच), हरभजन, रामलाल राजवाड़े, सन्थु राम राजवाड़े एवं सी.एल. नन्देव राजवाड़े मौजूद रहे। इनकी उपस्थिति में व्हील चेयर वितरण किया गया, जिससे ग्रामीणों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।