Dussehra 2024: दशहरा के दिन ये गलतियां करना पड़ेगा भारी, जीवन में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ग्रह-नक्षत्र भी होंगे कमजोर

Dussehra 2024: दशहरा हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। दशहरे का दिन पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों के साथ ही कई कार्यों को करने के लिए शुभ माना जाता है। हालांकि कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिनको गलती से भी दशहरे के दिन नहीं करना चाहिए। इन कार्यों को करने से आपके जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं और कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी खराब हो सकती है। आइए जान लेते हैं कि दशहरे के दिन आपको क्या काम नहीं करने चाहिए।

दशहरे के दिन न करें इन चीजों का सेवन

इस दिन आपको कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए जैसे- मांस, मदिरा। तामसिक भोजन से इस दिन दूरी बनानी चाहिए। अगर आप गलती से इन चीजों का सेवन कर देते हैं तो आपको कई परेशानियां जीवन में झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसा करने पर कुंडली में शनि ग्रह कमजोर होता है और आपके जीवन में मुश्किलें बढ़ने लगती हैं।

वाणी पर रखें नियंत्रण

इस दिन आपको किसी को अपनी बातों से आहत करने से भी बचना चाहिए। झूठ बोलने, वाद-विवाद करने से इस दिन नकारात्मकता आपके जीवन में आ सकती है। आप इस दिन जितना मीठा बोलेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा।

इस दिन न काटें पेड़-पौधे

इस दिन आपको पेड़-पौधों को क्षति पहुंचाने से भी बचना चाहिए। खासकर पीपल, शमी और अपराजिता के पेड़-पौधों को काटना या तोड़ना इस दिन बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसा करने पर भी ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति खराब होती है। वहीं अगर आप इस दिन पेड़-पौधों का रोपण करते हैं तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इससे आपके जीवन की कई परेशानियों का अंत हो सकता है।

घर की स्वच्छता

दशहरे के दिन आपको घर की साफ-सफाई अवश्य करनी चाहिए और स्वच्छता बनाए रकनी चाहिए। खासकर इस दिन घर के द्वार के पास किसी भी तरह का कूड़ा-करकट न रखें। घर में स्वच्छता बनाए रखने से देवी-देवता आपके घर में प्रवेश करते हैं।  घर की स्वच्छता के साथ ही इस दिन मन में भी बुरे विचार आपको नहीं आने देने चाहिए, इसके लिए आप धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन इस दिन कर सकते हैं।

बिना मुहूर्त देखे न करें पूजा

अगर आप चाहते हैं कि देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहे तो, दशहरे के दिन बिना मुहूर्त देखे पूजा न करें। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त देखकर पूजा करें, रावण दहन का मुहूर्त देखकर दहन करें। गलत मुहूर्त पर पूजा आदि करना अच्छा नहीं माना जाता। यह गलती करने से आपको वैसे परिणाम प्राप्त नहीं होते, जैसे की आप आशा करते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। फटाफट न्यूज डॉट कॉम एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Mausam Ki Jaankari: 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

Singham Again: ‘सिंघम अगेन’ से पहले होगा बाजीराव का तांडव, सिनेमाघरों में फिर धूम मचाएगी ‘सिंघम’

Nagar Puja: विक्रमादित्य की परंपरा में बहेगी मदिरा की धार, 27 किमी लंबी नगर पूजा यात्रा, कलेक्टर ने देवी को लगाया मदिरा का भोग; जानिए पूरी कहानी