Navratri 2024: नवरात्र में सजी चैतन्य देवियों की झांकी, दर्शन को भारी संख्या में उमड़ रहे श्रद्धालु

Navratri 2024: अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..नवरात्र के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चैतन्य देवियों की विशाल झांकी सजाई गई है। लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में सजाई गई चैतन्य देवियों की झांकी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस झांकी में देवी के रूप में विराजमान ब्रह्माकुमारी बहनों की एकाग्रता देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो जा रहे है। इस झांकी का शुभारंभ महेंद्र अग्रवाल, केपी त्रिपाठी, रोशन गुप्ता, विनोद गुप्ता, ब्रह्माकुमारी अहिल्या बहन ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अहिल्या बहन ने सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने चैतन्य देवियों की महिमा पर बड़े विस्तार से प्रकाश डाला। महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस झांकी में विराजमान देवियों को देख यह सहज अंदाज नही लगाया जा सकता कि ये सजीव है या मिट्टी की मूर्ति है। इनके सम्मुख बैठने से आत्मिक शांति के साथ अलौकिक शक्ति की अनुभूति होती है।

रोशन गुप्ता ने झांकी की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत आकर्षक एवं मनमोहक है। इसे देख असीम आनंद की प्राप्ति होती है। यह राजयोग एवं ध्यान का जीवंत रूप है। इस दौरान केपी त्रिपाठी, विनोद गुप्ता ने भी चैतन्य देवियों की झांकी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सजीव रूपी बहनों की एकाग्रता देख मन मंत्रमुग्ध हो गया है। 6 अक्टूबर से शुरू चैतन्य देवियों की झांकी शाम 7 बजे से रात 10 बजे खत्म होती है।

इस बीच चैतन्य देवियों के दर्शन करने पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित चैतन्य देवियों का दरबार 12 अक्टूबर तक सजा रहेगा।

Navratri 2024: पूर्व मंत्री पहुँचे माँ के दरबार, मत्था टेक लिया आशीर्वाद

Video: चलते-चलते स्कूटी में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान! ऐसे हादसों से बचने के लिए करें ये उपाय

Robbery in Balrampur: ज्वेलर्स शॉप से 2.92 करोड़ की लूट में फरार आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोना-चांदी और हथियार बरामद