Chhattisgarh: आशिक मिजाज प्रिंसिपल पर एक्शन… कमिश्नर ने किया सस्पेंड.. बच्चियों से कराता था डांस, शिक्षिकाओं के भी थे गंभीर आरोप

जशपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मनोरा के तत्कालीन प्राचार्य आरबी निराला को कार्यस्थल पर अनुचित और अशोभनीय व्यवहार के आरोपों के बाद सरगुजा संभागायुक्त द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

Random Image

प्राचार्य आरबी निराला, जो वर्तमान में शासकीय हाई स्कूल गेड़ई में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं, पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय में महिला कर्मचारियों, शिक्षिकाओं और छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप है। यह शिकायत जशपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सौंपी गई थी, जिन्होंने इस मामले की जांच की।

जांच में निराला के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि उन्होंने कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों और छात्राओं के साथ अनुचित आचरण किया था, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन है।

सम्भागायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरबी निराला को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जशपुर होगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

ये है पूरा मामला?

Chhattisgarh: आशिक मिजाज़ प्रिंसिपल बच्चियो से कराता था डांस… शिक्षिकाओ ने भी लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप..