अभाविप के नगर अध्यक्ष बने सिद्धार्थ उपाध्याय, सोनू को मिला नगर मंत्री का दायित्व

अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..सीतापुर नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से सिद्धार्थ उपाध्याय वाशु को नगर अध्यक्ष बनाया गया। नगर मंत्री का दायित्व सोनू सोनी को दिया गया।

Random Image

इस दौरान नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उपाध्याय ने कहा कि वो उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है। इसका वो पूरी ईमानदारी से पालन करेंगे। वो हमेशा छात्रहित एवं उनकी समस्याओं को दूर करने की दिशा में काम करते रहेंगे।

इस अवसर पर विपिन ओझा, जिला संयोजक अभाविप उज्ज्वल तिवारी, ऋत्विक गुप्ता, अभिषेक महंत, शौर्य प्रताप देव, विमल दास समेत काफी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे।