Grey Divorce Explainer : क्या “ग्रे डिवोर्स” लेंगे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय! आखिर क्या है यह, दुनिया में बढ़ रही है इसकी संख्या

Grey Divorce Explainer, Grey Divorce, Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai Bachchan

Grey Divorce Explainer, Grey Divorce, Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai Bachchan : हाल ही में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें ने जोर पकड़ा था। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन के घर को छोड़ चुकीं हैं और वह अपने मायके में रह रहीं है। ऐसे में उनके फैंस जान्ने को इच्छुक हैं कि क्या इन दोनों के बीच तलाक होने वाला है और उनके रिश्ते में सब कुछ सही नहीं है? इसी बीच एक शब्द तेजी से चर्चा में है, जिसका नाम है “ग्रे डिवोर्स”आखिर क्या है यह और कैसे करता है काम

Random Image

“ग्रे डिवोर्स””आखिर क्या है यह और कैसे करता है काम

शादी एक पवित्र रिश्ता होता है, हालांकि विभिन्न कठिनाइयों और आपसी मुद्दों के बीच शादीशुदा जीवन की छोटी-छोटी बातें लापरवाही से बड़ी बन जाती हैं। कई मामलों में ये विवाद और बात तलाक तक पहुँच जाती हैं। जिनमें कपल्स को अलग होना पड़ता है।

हाल ही में बॉलीवुड के अभिनेता अभिषेक बच्चन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट लाइक किया है। जिसमें ‘ग्रे डिवोर्स’ के शब्द का जिक्र था। जिसने इस शब्द को फिर से चर्चा में ला दिया है।

ग्रे डिवोर्स का मतलब

‘ग्रे डिवोर्स’ या ‘सिल्वर स्प्लिट’ का अर्थ होता है जब दो व्यक्ति जीवन के उस दौरान अलग होते हैं जब उनकी उम्र 50 साल या उससे अधिक होती है। हालांकि अब 15-20 साल की शादी के बाद अचानक रिश्ता टूटने के मामलों को ग्रे डिवोर्स कहा जाने लगता है। देश और विदेश में ये तेजी से बढ़ रहा है। जिसमें कुछ समय तक शादीशुदा जीवन बिताने वाले जोड़ों के बीच रिश्टूता टूट जाता है। यह तलाक एक व्यक्ति की जीवन शैली, उनके रिश्ते, और समाज में उनकी स्थिति पर गहरा प्रभाव डालता है।

ग्रे डिवोर्स की क्या हो सकती हैं कारण

ग्रे डिवोर्स के कई कारण हो सकते हैं। जिसमें शामिल हैं:

  • जीवन शैली का अंतर: जब बच्चे घर छोड़कर अपने रास्ते चले जाते हैं, तो कुछ जोड़े इस परिवर्तन के साथ सम्बंधों को नया करने में असमर्थ हो सकते हैं। इसका नतीजा यह हो सकता है कि वे एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं और अलग होने का निर्णय लेते हैं।
  • वित्तीय मुद्दे: पेंशन के बाद वित्तीय स्थिति में बदलाव, व्यापारिक संघर्ष, या वित्तीय असहमति के कारण भी ग्रे डिवोर्स हो सकता है।
  • मानसिक समस्याएँ: समय के साथ व्यक्तिगत मानसिक समस्याएँ और भावनात्मक असंतोष भी ग्रे डिवोर्स के लिए कारण बन सकते हैं।
  • सामाजिक दबाव: समाज में समाज से अलग होने का एक समाजिक दुष्प्रभाव भी इसका कारण हो सकती है, जो कभी-कभी व्यक्तिगत संतुष्टि से अधिक महत्वपूर्ण होती है।

ग्रे डिवोर्स के प्रमुख उदाहरण

कई बड़े-बड़े नामी कपलों ने अपने लंबे समय तक के साथ रहने के बादअपने रिश्ते का अंत किया है। जैसे फिल्म उद्योग में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा, किरण राव और आमिर खान, फरहान अख्तर और अधुना अख्तर, और अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया। इन सेलिब्रिटी जोड़ों के बारे में, उनके रिश्तों की दृढ़ता और संघर्षों की सूची में शामिल हो सकती है, जो उन्हें अपने रिश्तों को नए संदर्भ में समझने करने के लिए जागरूक करती है।

सलाहकार की मदद

ग्रे डिवोर्स के मामलों में, एक सलाहकार या परामर्शदाता से सहायता लेना महत्वपूर्ण होता है। यह सम्भावनाओं और विकल्पों को समझने में मदद कर सकता है। जिससे यह निर्णय लेना आसान हो सकता है और शादीशुदा जीवन के बाद भी जीवन की गुणवत्ता बनी रह सके।