Surya Ketu Yuti 2024 : 18 साल बाद मंगलकारी समय, ग्रहों के राजा सूर्य-केतु के साथ करेंगे युति, 5 राशियों के बदलेंगे भाग्य, धन और समृद्धि का लाभ

Shukra Gochar 2024, Rajyog 2024, Malavya Rajyog

Surya Ketu Yuti, Astrology 2024, Sun Transit, Sun Ketu Rejoin : भारतीय ज्योतिष में ग्रहों का बेहद महत्व है। ग्रहों के गोचर को बेहद शुभ और अशुभ की संज्ञा दी जाती है। दरअसल ग्रहों के गोचर से मंगलकारी योग और राजयोग का निर्माण होता है। जिसका असर कई राशियों पर देखने को मिलता है।

Random Image

इसी बीच 18 साल बाद एक बार फिर से मंगलकारी स्थिति निर्मित हो रही है। सूर्य और केतु की कन्या राशि में युति 18 साल के बाद कई राशियों के लिए लाभदायक साबित होने वाली है। 18 सितम्बर को यह गोचर होना है।

मंगलकारी स्थिति निर्मित

सूर्य को जहां अधिकतर ऊर्जा और आत्मा का प्रतीक माना गया है। वहीं केतु मोक्ष और संतुष्टि के कारक माने जाते हैं। कन्या राशि में इनका गोचर कई राशियों के लिए शुभ होगा। यह उनके धन समृद्धि और सफलता की प्राप्ति का समय होगा। जिसका लाभ कई राशियों को मिलेगा।

पांच राशियां इससे सबसे ज्यादा प्रभावित

हालांकि पांच राशियां इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होगी। पांच राशियों के धन वैभव समृद्धि सहित संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही उन्हें तरक्की और उन्नति का भी लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

इस युति के माध्यम से वृषभ राशि के जातकों को उच्च शिक्षा और विदेश यात्रा में लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भी आपको सफलता मिल सकती है और आत्मा के विकास में भी वृद्धि हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर उनके व्यक्तिगत जीवन में बड़ी डील और सफलता लाने के लिए अच्छा है। वाणी और संवाद में उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर वित्तीय लाभ और परिवारिक सहायता प्रदान कर सकता है। इस अवधि में आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत होगी।

धनु राशि

इस युति से धनु राशि के जातकों को राजनीतिक करियर में सफलता और धन संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। उनके लोकप्रियता में भी वृद्धि होगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर आध्यात्मिक कार्यों में सफलता और परिवारिक समृद्धि का समय हो सकता है। उनकी निर्णय लेने की क्षमता और सलाह की महत्वपूर्णता में वृद्धि हो सकती है।