PM Awas Yojana 2024 : पीएम मोदी का जनता को बड़ा तोहफा, इस योजना के तहत बनेंगे 3 करोड़ घर, सरकार देगी पैसा

PM Awas Yojana 2024, PM Awas Scheme, PM Gramin Awas Yojana : PMAY-U के तहत, शहरी क्षेत्रों के लोगों को उनके नए घर के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

PM Awas Yojana, PM Awas Plus Yojana, PM Awas Beneficiary List

PM Awas Yojana 2024, PM Awas Scheme, PM Gramin Awas Yojana : भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली NDA सरकार तीसरी बार सरकार बनने के बाद, कैबिनेट की पहली बैठक में Pradhan Mantri Awas (PMAY) के तहत तीन करोड़ ग्रामीण और शहरी घरों को बनाने के लिए सरकारी सहायता को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार इस योजना के तहत 2015-16 से लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दे रही है।

Random Image

PM Awas Yojana 2024 :प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी इलाकों में 3 करोड़ घर बनाएगी

मोदी 3.0 कैबिनेट की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया कि सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी इलाकों में 3 करोड़ घर बनाएगी। ऐसे में गरीब वर्ग के लोग जिनके पास पक्का घर नहीं है, वे घर बनाने के लिए इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

PM Awas Yojana 2024 : इन्हें मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य था कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले प्रत्येक परिवार के पास अपना घर हो ताकि उन्हें किराए पर घर न लेना पड़े। नरेंद्र मोदी के 3.0 कार्यकाल में 3 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और मध्यवर्गीय बेघर लोगों को घर उपलब्ध कराने के लिए सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

PM Awas Yojana के दो अलग-अलग स्कीमें

PM Awas Yojana के तहत दो अलग-अलग स्कीमें हैं: PMAY-G (Pradhan Mantri Awas Yojana – Gramin) और PMAY-U (Pradhan Mantri Awas Yojana – Urban)।

PM Awas Yojana 2024 : आवेदकों को आर्थिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार

PMAY-G के तहत, आवेदकों को आर्थिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार होता है, जो उन्हें अपने घर के निर्माण या रिपेयर के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसके खास लाभों में उन्हें ₹120000 की सहायता राशि दी जाती है, साथ ही शौचालय निर्माण के लिए अतिरिक्त ₹12000 की सहायता भी प्रदान की जाती है।

PMAY-U के तहत, शहरी क्षेत्रों के लोगों को उनके नए घर के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता विभिन्न आय समूहों के लिए विभाजित की जाती है, जैसे कि EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग), LIG (निम्न आय वर्ग), MIG-I (मध्यम आय वर्ग-1), और MIG-II (मध्यम आय वर्ग-2)।

PM Awas Yojana 2024 : आवश्यक दस्तावेज़

इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर (आधार कार्ड से लिंक), और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग है। शहरी क्षेत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आवेदन ऑफलाइन किया जाना होता है।

PM Awas Yojana ने लाखों लोगों को घर प्रदान करने के माध्यम से गरीबी को कम करने और आर्थिक सहायता प्रदान करके लोगों को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह योजना भारतीय समाज की आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।