पेंशन लेने की उम्र पंगे ले रहे हैं ये दोनों, Video बनाने वाले शख्स की लोगों ने लगाई क्लास

सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। कभी-कभी तो ऐसे भी वीडियो या फोटो दिख जाते हैं जिनकी उम्मीद किसी ने नहीं की होती है। आपने आजतक सोशल मीडिया पर कई लड़ाई के वीडियो देखे होंगे। सीट के लिए लड़ती महिलाओं का वीडियो देखा होगा तो किसी फालतू बात पर लड़ते आदमियों का भी वीडियो देखा ही होगा। मगर शायद ही कोई ऐसा वीडियो आपके सामने आया होगा जिसमें दो बुजुर्ग शख्स एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आए हो। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

Random Image

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि सफेद कुर्ता और पैजामा पहने दो बुजुर्ग शख्स एक बस स्टैंड पर खड़े हैं। एक-एक चप्पल दोनों के पैर में है और दूसरा चप्पल दोनों ने अपने-अपने हाथ में रखा हुआ है। इसके बाद दोनों एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पहले तो लड़ाई देखकर ऐसा लगता है जैसे हंसी मजाक वाली लड़ाई है। मगर जैसे ही लड़ाई गंभीर होती हुई नजर आई, वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन दोनों को अलग-अलग करके लड़ाई को शांत करवा दिया।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_yadav_0303 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने वीडियो बनाने वाले शख्स की क्लास लगाई है। एक यूजर ने लिखा- तुम्हारी परवरिश ऐसी है जो इनको समझाने के बजाए वीडियो बना रहे हो। दूसरे यूजर ने लिखा- वीडियो बनाने वाले को मारो। वहीं एक यूजर ने लड़ाई रोकने वालों की तारीफ करते हुए लिखा- अच्छा किया आप लोगों ने जो इन्हें अलग कर दिया।