Case registered against miscreants: पुलिस पर पथराव करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ 10 धाराओं में FIR दर्ज, नेशनल हाईवे पर मचा था बवाल; TI सहित 3 जवान हुए थे घायल

Stone pelting on police in Gariaband: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार को धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं होने को लेकर आंदोलन कर रहे किसान और ग्रामीण उग्र हो गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक, उग्र लोगों के पथराव में मैनपुर टीआई सहित 3 जवान घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, कंडेकेला में नए धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे के किनारे किसान और ग्रामीण विरोध कर रहे थे। जो अचानक उग्र हो गए और पुलिस पर लोगों ने जोरदार पथराव कर दिया। बताया गया कि, कंडेकेला सहकारी समिति के अधीन आने वाले 7 गांव के सैकड़ों लोग प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थी। गौरतलब है कि, इसी एक माह में 4 बार नेशनल हाईवे जाम किया गया है।

इधर, घटना के अगले दिन यानी मंगलवार को मैनपुर ब्लॉक के कंडेकेला में नए धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे में हुए बवाल के बाद गरियाबंद पुलिस विभाग उपद्रवियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिए है। उपद्रवियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 186, 294, 332, 341, 353, 427, 506 (B) जैसी लगभग 10 गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Random Image