छत्तीसगढ़: 102 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का प्रमोशन!

राजनांदगांव. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रभारी पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रज्ञा मेश्राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात गजेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय आईपीएस, उप पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता द्वारा विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत पदोन्नत 62 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक तथा 40 प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर क्रमशः फित्ती व स्टार और कैप लगा कर पदोन्नत किया गया.

Random Image
img 20211227 wa00395356341986637382664

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत हुए सभी प्रधान आरक्षको एवं सहायक उप निरीक्षको को शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे.

img 20211227 wa00408672575255340723307
img 20211227 wa00425080869219676510457
img 20211227 wa00472017830619775546660