Breaking : बगैर अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर..7 पर गिरी गाज..कलेक्टर ने जारी किया आदेश!..

कवर्धा..कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण को देखते हुए देशभर में 14 अप्रैल तक लॉक डाऊन की घोषणा केंद्र और राज्य सरकारों ने की है..और आवश्यक सेवाओ व वस्तुओं की बिक्री को छोड़कर सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया गया है..यही नही पुलिस व कलेक्टर कार्यालय,कोषालय को छोड़कर सभी शासकीय कार्यालयों में अवकाश घोषित की गई है..लेकिन सम्बंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के बगैर अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया था..वही कलेक्टर ने मुख्यालय से नदारद रहने वाले महिला बाल विकास विभाग के 7 पर्यवेक्षकों के वेतन रोकने के आदेश दिए है..

Random Image

कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने बगैर अनुमति के मुख्यालय से नदारद रहने वाली 7 महिला बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षकों के वेतन रोकने के आदेश दिए है ..जिनमे पर्यवेक्षक कुंडा प्रेमलता साहू.. पर्यवेक्षक पंडरिया भारती पाल..पर्यवेक्षक बोड़ला दुर्गेश्वरी नंदनी ठाकुर..पर्यवेक्षक बोड़ला शकुन्तला टेकाम ..पर्यवेक्षक कवर्धा मिलापा श्याम.. पर्यवेक्षक कवर्धा सतरूपता सोनी..पर्यवेक्षक दशरंगपुर दिप्ती मरकाम शामिल हैं।