नेहरू की विरासत को नष्ट करने की कोशिश की जा रही है : सोनिया गांधी

नई दिल्ली

Random Image

 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को कहा कि कुछ ताकतें आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की विरासत और विचार को नष्ट करने के लिए काम कर रही हैं।

सोनिया गांधी ने नेहरू की 125जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बातें कहीं। कांग्रेस ने राजधानी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जिक्र किए बिना किया, नेहरू की विरासत और विचार को नष्ट करने के लिए जबरदस्त प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ शक्तियां इस दिशा में काम कर रही हैं और हमें इससे लड़ना है।