कोई भी गाना गुन गुनाएंगे गूगल बाबा देंगे आपको खोज के…यकीन ना हो तो करके देख लीजिए…

फटाफट स्पेशल : क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि कोई गाना आपको खूब पसंद आया हो लेकिन कभी कभी आप उसके शब्द भूल जाते हैं कि गाना क्या था। आपको सिर्फ उसकी धुन याद रह जाती है। और आप उसे डाउनलोड भी करना चाहते होंगे तो नहीं कर पाते। क्योंकि शब्द ही याद नहीं है तो क्या लिख कर डाउनलोड करेंगे? तो चलिए हम आपकी इस समस्या का भी समाधान ले आए हैं। और यह समाधान आपके फोन में ही उपलब्ध है बस आप उसके बारे में जानते नहीं हैं तो चलिए जानते हैं –

गूगल के मेन सर्च वाले ऐप में ही एक नया फीचर आया है। ” Hum to search”। यानी गुनगुना कर गाना ढूंढ़ना। आपको कुछ नहीं करना है बस गूगल से पूछो “what’s this song” इतना बोलते ही गूगल सुनने लगेगा जिसके बाद आपको 10, 15 सेकंड इनके सामने गुनगुनाना है और आप देखेंगे कि गूगल बाबा कुछ ही सेकंड में आपको आपका गाना ढूंढ़ कर दे देंगे।

इतना ही नहीं गुनगुनाने के अलावा अगर कहीं हल्की सी धुन सुनाई दे रही है। वो डी.जे. या अन्य कहीं से बजने वाली आवाज हो सकती है। और आपको वह बहुत पसंद आ रही है, आप उसे अपने ही फोन में सुनना चाह रहे हैं तब भी आप इसी तरह से उस सॉन्ग को सुन सकते हैं। बस गूगल पे जाइए और सर्च के जगह पर what’s this song लिखिए या search a songe बटन पर क्लिक करके भी आप इस सॉन्ग को सर्च कर सकते हैं। है ना मजेदार फीचर ?

हमने खुद इसे करके देखा है। आप भी देखिए…