
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ की 15वीं राज्य स्तरीय सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) 6 और 7 दिसंबर 2025 को बिलासपुर में आयोजित होने जा रही है, और इस बार सरगुजा अपनी मजबूत चुनौती पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरगुजा की महिला और पुरुष दोनों टीमें प्रतियोगिता में उतरेंगी और जिले की उम्मीदों का भार अपने कंधों पर लेकर मैदान में दमखम दिखाएंगी।
सचिव रजत सिंह ने जानकारी दी कि सरगुजा से कुल 21 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। पुरुष वर्ग में ओम प्रकाश, सर्वेश दुबे, आयुष्मान, आयुष सिंह, आयुष बारी, विक्की भगत, अभिषेक शर्मा, शिखर ठाकुर, ऋत्विक राज गुप्ता और अमन खेलेंगे। वहीं महिला वर्ग से खुशबू गुप्ता, प्रज्ञा मिश्रा, साक्षी तिर्की, प्रियंका पैकरा, रागिनी, अनामिका चौबे, उमा वर्मा, संजना मिंज, नंदिनी, आर्या खलखो और रजनीकांता मैदान में उतरेंगी।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा में नेटबॉल का स्तर तेजी से ऊंचाइयों को छू रहा है और खिलाड़ियों की प्रतिभा लगातार निखर रही है। उन्होंने कहा कि सरगुजा के खिलाड़ी न केवल राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं, जिससे आने वाले प्रतियोगिताओं में सरगुजा की जीत की संभावनाएँ और भी मजबूत हो गई हैं।
प्रतियोगिता में रवाना होने से पहले निशांत सिंह गोल्डी, गौरव सिंह, सौरभ, के.पी. सिंह, हेमंत तिवारी, हिमांशु जायसवाल सहित सरगुजा बास्केटबॉल परिवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आत्मविश्वास से खेल मैदान में उतरने की प्रेरणा दी। सरगुजा को अब इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है और जिले की निगाहें अपने खिलाड़ियों की जीत पर टिकी हुई हैं।
इसे भी पढ़ें –




