Paris Olympics 2024 : भाला फेंककर गोल्ड का सपना साकार करेंगे Neeraj Chopra, आज है फाइनल मुकाबला, यह दिग्गज दे सकते हैं चुनौती

Neeraj Chopra, Paris Olympics 2024, Javeline Throw

Neeraj Chopra, Paris Olympics 2024, Javeline Throw : 8 अगस्त को पेरिस में मेंस जैवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबला होने वाला है और भारत की पूरी नजरें स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा पर टिकी हुई हैं। यह मुकाबला न केवल नीरज चोपड़ा के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए बेहद अहम है।

Random Image

पेरिस ओलंपिक में आज का मुकाबला अब तक का सबसे बड़ा और दिलचस्प होने वाला है। नीरज चोपड़ा, टोक्यो में गोल्ड मेडल जीतने के बाद इस बार भी भारत को भाला फेंककर चौंकाने के लिए तैयार हैं। अब तक पेरिस ओलंपिक में भारत ने न तो कोई गोल्ड मेडल जीता है और न ही सिल्वर। ऐसे में, पूरे देश की उम्मीदें नीरज चोपड़ा पर टिकी हुई हैं।

नीरज चोपड़ा की परफॉर्मेंस

क्वालीफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करके नीरज चोपड़ा ने भारत का दबदबा दिखा दिया था। उन्होंने अपने दमदार थ्रो से फाइनल में जगह बनाई है और अब पेरिस ओलंपिक के फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने की ओर हैं। उनकी अब तक की सबसे दमदार परफॉर्मेंस के बाद देशवासियों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

आइए जानते हैं उन पांच प्रमुख एथलीट्स के बारे में जो नीरज से भिंड़ेगे

1. एंडर्सन पीटर्स (ग्रेनाडा)

ग्रेनाडा के एंडर्सन पीटर्स ने क्वालीफिकेशन राउंड में 88.63 मीटर का थ्रो फेंका था, जिसके चलते वह दूसरे स्थान पर रहे। यही उनका सीजन बेस्ट थ्रो भी है। वर्ल्ड रैंकिंग में छठे नंबर पर काबिज पीटर्स नीरज चोपड़ा से एक स्थान पीछे रहे हैं। उनके पास एक मजबूत और सटीक थ्रो है जो फाइनल में बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

2. जैकब वडलेज (चेक रिपब्लिक)

चेक रिपब्लिक के जैवलिन थ्रोअर जैकब वडलेज इस समय वर्ल्ड रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर हैं। उन्होंने क्वालीफिकेशन राउंड में 85.63 मीटर का थ्रो फेंका था और उनका सीजन बेस्ट थ्रो 88.65 मीटर का है। वडलेज का पर्सनल बेस्ट थ्रो 90.88 मीटर है, जिससे उनकी क्षमता और चुनौती का अंदाजा लगाया जा सकता है।

3. अरशद नदीम (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 86.59 मीटर का थ्रो फेंककर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उनका पर्सनल बेस्ट थ्रो 90.18 मीटर का है। इस खेल में तेजी से उभरते हुए अरशद नदीम ने अपनी क्षमताओं को साबित किया है और वह फाइनल में नीरज चोपड़ा के लिए एक प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हो सकते हैं।

4. जूलियन वेबर (जर्मनी)

जर्मनी के जूलियन वेबर वर्तमान में वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे नंबर पर हैं। उनका सीजन बेस्ट थ्रो 88.37 मीटर है, जबकि क्वालीफिकेशन राउंड में उन्होंने 87.76 मीटर का थ्रो फेंका था। वेबर का प्रदर्शन भी नीरज चोपड़ा के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर उनकी निरंतरता और ताकत के चलते।

5. जूलियस येगो (केन्या)

केन्या के जूलियस येगो ने 85.97 मीटर का थ्रो फेंककर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। यही उनका सीजन बेस्ट थ्रो भी है और वर्ल्ड रैंकिंग में 15वें स्थान पर हैं। उनकी प्रदर्शन में स्थिरता और अनुभव उन्हें फाइनल में एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी बना सकते हैं।