
अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले के होनहार खिलाड़ी ओम प्रकाश और सिमरन भगत का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम के लिए हुआ है। वे फर्स्ट फाइब सब-जूनियर नेटबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 27 मार्च से 29 मार्च 2025 तक भिवानी, हरियाणा में आयोजित होगी। ओम प्रकाश छत्तीसगढ़ की बालक टीम में शामिल हैं, जबकि सिमरन भगत बालिका टीम का हिस्सा होंगी।
सरगुजा से चयनित खिलाड़ी
1. ओम प्रकाश – छात्र, नेहरू विद्या मंदिर, नमनाकला, अम्बिकापुर
2. सिमरन भगत – छात्रा, माउंट लिट्रा स्कूल, अम्बिकापुर
सरगुजा का बढ़ता दबदबा
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले में नेटबॉल खेल का स्तर लगातार ऊंचा हो रहा है। जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
खिलाड़ियों को मिली बधाइयां
ओम प्रकाश और सिमरन के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर जिले में खुशी की लहर है। संस्था के प्राचार्य, नेटबॉल संघ के सचिव रजत सिंह, सौरभ सिन्हा, गौरव सिंह, के.पी. सिंह, खुशबु गुप्ता सहित नेटबॉल और बास्केटबॉल संघ के सभी सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इसे भी पढ़ें –
पहली बार पार्षद सकीना परवीन ने आयोजित किया “ईद मिलन समारोह”, बांटी सेवइयां और कपड़े, दी मुबारकबाद!