17 साल के इतिहास में मुंबई इंडियंस का पहली बार हुआ ऐसा हाल, पांड्या के नाम जुड़ा एक और शर्मनाक रिकॉर्ड

KKR vs MI IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए पहला सीजन काफी खराब रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में भी मुंबई की टीम को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ हार्दिक पांड्या के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस के साथ ऐसा कुछ हुआ है जो इससे पहले आईपीएल के इतिहास में उनकी टीम के साथ कभी नहीं हुआ था। 

Random Image

पांड्या की कप्तानी में MI का बुरा हाल 

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गई इस सीजन के दोनों मैचों में हार्दिक पांड्या की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। बता दें ये आईपीएल के इतिहास में पहले मौका है जब मुंबई इंडियंस को एक ही सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स स्टेडियम और वानखेड़े स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले किसी भी कप्तान की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का ऐसा बुरा हाल नहीं हुआ था। 

आईपीएल इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अभी तक 13 मैच खेले हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस को 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और 4 मैचों में जीत मिली है। ये आईपीएल के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब मुंबई इंडियंस ने एक सीजन में 9 या उससे ज्यादा मैच हारे हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने साल 2022 में 10 मुकाबले गंवाए थे।

एक आईपीएल सीजन में मुंबई की सबसे ज्यादा हार

10 हार – 2022
9 हार – 2024
8 हार – 2009
8 हार – 2014
8 हार – 2018

प्लेऑफ की रेस से सबसे पहले बाहर हुई MI

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम है। वहीं, आईपीएल के इतिहास में ये सिर्फ दूसरा मौका ही है जब मुंबई इंडियंस की टीम सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है। हार्दिक पांड्या मुंबई के ऐसे दूसरे कप्तान ही हैं, जिसकी कप्तानी में टीम को सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर होना पड़ा है।

चारधाम की यात्रा शुरू, बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर, यात्रा से पहले कराएं रजिस्ट्रेशन

SBI की दमदार स्कीम…मिल रहा हैं तगड़ा ब्याज दर, 10 हजार रुपए लगाकर पाइए 7 लाख रुपए तक का रिटर्न, जानिए डिटेल्स

ऐसे बनाएंगे लहसुन का अचार तो लोग भूल जाएंगे आम के अचार का स्वाद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

रोहित शर्मा T-20 की कप्तानी छोड़ेंगे? भारत को ये बड़ा गिफ्ट देकर करेंगे ऐलान! इनमें से एक होगा नया कैप्टन

निरहुआ और Monalisa का पलंगतोड रोमांस, Bold अवतार में नजर आई हीरोइन; गर्मी में खूब देखा जा रहा है ये Video