विराट ने बुक कराया 34 करोड़ का फ्लैट..बनेंगे युवी के पड़ोसी…
विराट कोहली ने 34 करोड़ रुपए में ओमकार-1973 में लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा
मुंबई
विराट कोहली ने वर्ली में एक लग्जरी फ्लैट बुक कराया है। सी व्यू वाले इस अपार्टमेंट के 35th फ्लोर पर 7,171 स्क्वेयर फीट वाले इस फ्लैट को विराट ने 34 करोड़ रुपए में बुक कराया है। विराट यहां युवराज सिंह के पड़ोसी बनेंगे। युवी ने 2014 में यहां 29th फ्लोर पर पहले ही फ्लैट बुक करा रखा है।
मुंबई में ओपन व्यू स्पेस चाह रहे थे विराट..
खबरों की मानें तो विराट मुंबई में ओपन व्यू वाला घर लेना चाहते थे। उन्होंने ओमकार-1973 प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदा है।
उनके एक करीबी ने बताया कि विराट के इस अपार्टमेंट में 5 बेडरूम हैं।हालांकि, इस बारे में ओमकार रियल्टर्स ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
2018 तक हो जाएगा तैयार
ओमकार-1973 की इस बिल्डिंग के 30 फ्लोर दिसंबर, 2016 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे। जबकि विराट कोहली को 2018 में फ्लैट डिलिवर किया जाएगा।
About the Author
Parasnath Singh
Administrator
Editor At Fatafat News | Ambikapur, Surguja (CG) | parasnathsingh143@gmail.com | +918120222485, +919755297370, +918889520576, +919691887032
