आज का राशिफल, 27 नवंबर 2025, गुरुवार। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि। आज मित्र सप्तमी का व्रत किया जाएगा। दोपहर 12:09 बजे तक ध्रुव योग और देर रात 2:32 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र का संयोग भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। आज से पंचक की भी शुरुआत हो रही है। ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि कई राशियों को करियर और आर्थिक मोर्चे पर शानदार परिणाम मिल सकते हैं। खासकर गुरुवार का दिन 3 राशियों के बिगड़े काम बनाने वाला और तरक्की के नए रास्ते खोलने वाला रहेगा।
आइए पढ़ते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
मेष – आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी नया काम शुरू करेगा और पिताजी बिजनेस में सहयोग देंगे। बच्चों के कारण घर में रौनक बनी रहेगी।
वृषभ – आपकी छवि लोगों के बीच और अधिक निखरेगी। करियर में किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान की उपलब्धि से परिवार में उल्लास रहेगा। जीवनसाथी से उपहार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और रुका काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी।
मिथुन – मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। समय पर काम पूरे होंगे और मित्रों की मदद से आय के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्र पढ़ाई में सफलता प्राप्त करेंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ आनंददायक बीतेगा।
कर्क – नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में दिए गए कार्य समय पर पूरा करने होंगे, तभी लाभ मिलेगा। अधिकारियों से खुशखबरी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए योजनाएं लाभकारी रहेंगी। अचानक धन की आवश्यकता पड़ सकती है लेकिन सहायता मिल जाएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह – किस्मत साथ देगी और रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। जिनका काम बैंकिंग सेक्टर से जुड़ा है, उन्हें तेजी से फायदा होगा। लवमेट धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यों की प्रशंसा बढ़ेगी और सफलता की दिशा में आगे बढ़ेंगे। छात्र शांत मन से निर्णय लें।
कन्या – आज घर-परिवार में समृद्धि और सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे माता-पिता का सम्मान करेंगे। किसी घरेलू मरम्मत पर खर्च हो सकता है। महिलाओं को घरेलू कामों से राहत मिलेगी। शाम भाई-बहनों के साथ हंसी-मजाक में बीतेगी। नन्हे मेहमान की खुशखबरी मिल सकती है।
तुला – मेहनत रंग लाएगी और उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में लाभ संभव है। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो बड़ों की सलाह जरूर लें। आज मन आध्यात्म की ओर आकर्षित रहेगा।
वृश्चिक – दिन खुशियों से भरा रहेगा लेकिन किसी अनजान व्यक्ति से मित्रता में सतर्क रहें। नवविवाहितों के बीच हल्की नोकझोंक रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा और पिता काम में सहयोग करेंगे। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। छात्रों के लिए शुभ दिन।
धनु – करियर में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस में जिम्मेदारी मिलेगी और आप उसे शानदार तरीके से निभाएंगे। प्रॉपर्टी डीलरों को लाभ होगा। रुका पैसा वापस मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छोटे बच्चों की खिलौनों की मांग बढ़ सकती है।
मकर – आज का दिन सफलता देने वाला होगा। छोटे-छोटे कार्य भी बड़े परिणाम देंगे। सकारात्मक सोच बढ़ेगी। युवाओं को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में खूब तरक्की होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सराहना मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का शुभ दिन।
कुंभ – नौकरीपेशा लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। काम समय से पूरा होगा और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ घूमने जाने की योजना बनेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी और अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
मीन – परिवार का सपोर्ट मिलेगा और पैसों का सही उपयोग करना सीखेंगे। जिम्मेदारियां निभाते समय आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर के लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। माता-पिता के साथ दिल की बातें साझा कर सकेंगे। कार्यस्थल पर परफॉर्मेंस बेहतरीन रहेगी।
Disclaimer: इस लेख में प्रकाशित राशिफल, ज्योतिषीय गणनाएँ, ग्रह-नक्षत्र आधारित भविष्यफल तथा धार्मिक मान्यताएँ केवल सामान्य जानकारी और जन-आस्था के आधार पर प्रस्तुत की गई हैं। यह किसी भी प्रकार की सफलता, लाभ, हानि, करियर या व्यक्तिगत जीवन से जुड़े परिणामों की गारंटी नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय या कदम को उठाने से पहले अपने विवेक, परिस्थितियों और योग्य विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। न्यूज़ पोर्टल किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम का उत्तरदायी नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें –
Surajpur News: अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा, 18 बोरी जब्त
