Aaj Ka Rashifal: 11 जनवरी 2026, रविवार को ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए खास संयोग बना रही है। आज माघ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि आरंभ होगी। दिन को और भी शुभ बनाने वाला सुकर्मा योग आज शाम 5 बजकर 27 मिनट तक रहेगा, वहीं चित्रा नक्षत्र शाम 6 बजकर 12 मिनट तक प्रभावी रहेगा। इन शुभ योगों के प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष सम्मान, आर्थिक लाभ और सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप पूरी लगन और ईमानदारी से काम करेंगे, जिससे सहकर्मी भी आपसे प्रेरित नजर आएंगे। दिनभर व्यस्तता रहेगी, लेकिन मन में संतोष बना रहेगा। शाम के समय दोस्तों के साथ किसी कार्यक्रम की योजना बन सकती है, जो आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगी।
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ किसी खूबसूरत स्थान पर घूमने का अवसर मिलेगा, जिससे आपसी संबंध और मजबूत होंगे। छात्र किसी कठिन विषय को समझने के लिए सीनियर्स की मदद ले सकते हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
मिथुन राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं। आपके विचारों को महत्व मिलेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आज माता-पिता के साथ बैठकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। किसी नुकसान की आशंका मन में आ सकती है, लेकिन ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है, इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है।
कर्क राशि के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। करियर में कोई नया मोड़ आ सकता है, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में गहरी दोस्ती में बदल सकती है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतना जरूरी रहेगा।
सिंह राशि वालों के दिमाग में आज नए-नए विचार आएंगे। घूमने-फिरने का मन बनेगा और आप किसी की बातों से प्रभावित भी हो सकते हैं। फालतू कामों में समय बर्बाद करने से बचें और समस्याओं का समाधान शांत मन से करें। जरूरी मामलों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतोषजनक और सुखद रहेगा। जिगरी दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपकी मेहनत और कर्मठता से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से फोन पर बातचीत हो सकती है, जो दिन को और बेहतर बनाएगी।
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल संकेत लेकर आया है। आपको कोई नई और उपयोगी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में लाभ पहुंचाएगी। आलस्य छोड़कर काम पर ध्यान देना जरूरी है। बाजार से मनपसंद सामान की खरीदारी हो सकती है और व्यवसाय से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा, लेकिन सतर्कता भी जरूरी है। कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने लक्ष्य पर फोकस करें। व्यवसाय में गंभीरता से काम करने की जरूरत है और योजनाओं पर दोबारा विचार करना लाभकारी रहेगा। घर के काम करते समय सावधानी बरतें।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। विशेषकर मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। आपका संतुलित और व्यावहारिक रवैया लाभ दिलाएगा। कुछ समय एकांत या किसी धार्मिक स्थान पर बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। इस राशि की महिलाएं व्यवसाय में सक्रिय रहेंगी और उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है।
मकर राशि के लिए आज का दिन मिले-जुले अनुभव लेकर आएगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। तय किए गए काम समय पर पूरे होंगे, जिससे आत्मसंतोष मिलेगा। हालांकि कुछ लोगों की बातों से मन परेशान हो सकता है, लेकिन धैर्य रखने से हालात जल्द ही सामान्य हो जाएंगे।
कुंभ राशि वालों को आज अचानक धन लाभ मिलने के योग हैं। दिन सामान्य रहेगा, लेकिन पुरानी गलतियों को दोहराने से बचना जरूरी है। जीवन में नई जिम्मेदारियां आएंगी, जिनके लिए आप खुद को तैयार पाएंगे। कार्यक्षमता के अनुसार बड़े अवसर भी मिल सकते हैं।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। संतान के करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से निकल सकता है। कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, लेकिन संयम से काम लेने की जरूरत है। बातचीत के दौरान गुस्से पर नियंत्रण रखें। यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन जोखिम भरे कामों से दूरी बनाए रखें।
(डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी निर्णय को लेने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ या जानकार की सलाह अवश्य लें। हमारी वेबसाइट इस जानकारी की पूर्ण सत्यता या परिणामों की जिम्मेदारी नहीं लेती।)
इसे भी पढ़ें –
अम्बिकापुर: नशे में रफ्तार पर पुलिस का ब्रेक, दो बाइक चालकों को 20 हजार की चोंट
Plane Crash: राउरकेला के पास प्राइवेट विमान की क्रैश लैंडिंग, पायलट गंभीर
