Aaj Ka Rashifal, 11 February 2026: आज मेष राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है. किसी रिश्तेदार से फोन पर बातचीत होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी और पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा. महिलाएं आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकती हैं. पिता का सहयोग मिलेगा और लेखकों के लिए दिन विशेष रूप से शानदार रहेगा. आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और किसी नई रचना की शुरुआत भी संभव है. आज सामाजिक मेल-जोल बढ़ाने से लाभ होगा और लंबे समय से चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएंगी.
वहीं वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में आप अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे. सकारात्मक सोच आपके लिए आज सफलता की कुंजी बनेगी. धैर्य और विनम्रता से लोग प्रभावित होंगे. दोस्तों से किसी पुरानी समस्या पर चर्चा होगी और समाधान भी मिल सकता है. आज आपको आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है. ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. किसी नए काम को शुरू करने से पहले आप पूरी योजना बनाएंगे और माता-पिता से सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे. सरकारी कार्यों में नियमों का पालन करने से काम आसान होगा. जल्दबाजी से बचना जरूरी है. जरूरी कामों की लिस्ट बनाकर आप समय पर जिम्मेदारियां पूरी कर पाएंगे. आपकी सरल वाणी से सम्मान बढ़ेगा. लंबे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात संभव है, लेकिन अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा.
आज कर्क राशि के जातकों का दिन उत्तम रहेगा। कामकाज को शांति से निपटाने की कोशिश करें. पुरानी देनदारी या आर्थिक लेन-देन से जुड़ी कोई समस्या हल हो सकती है. जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में सफलता मिलेगी, बस धैर्य बनाए रखें. परिवार से जुड़े कार्यों में खर्च संभव है. आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे आपके काम में सहयोग करेगा. संतान की उन्नति से मन खुश रहेगा और लाभ के योग भी बनेंगे.
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में कागजों की कमी के कारण थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन समय रहते सब ठीक हो जाएगा. व्यापार शुरू करने के लिए दिन अच्छा है और सफलता मिलने की संभावना है. दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा. घर का माहौल हंसी-मजाक से भरा रहेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी. यदि आप नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी. बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
आज कन्या राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा. दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें, वरना परेशानी बढ़ सकती है. अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो पहले पूरी जानकारी जरूर लें. परिवार की कुछ जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे. आपके काम से घर के लोग खुश नजर आएंगे. छात्रों के लिए दिन खास है, वे अपने करियर को लेकर नई योजना बना सकते हैं. आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी.
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के योग बन रहे हैं. किसी भी निर्णय से पहले दूसरों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा. आप अपने काम और रिश्तों को लेकर गंभीरता से विचार करेंगे और नई योजना बना सकते हैं. परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के संकेत हैं. नई शुरुआत करने से सफलता मिलेगी. आज आप दूसरों की भावनाओं को लेकर अधिक संवेदनशील रहेंगे. कार्यक्षेत्र में मन लगेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.
आज वृश्चिक राशि वालों का दिन अनुकूल रहेगा. रोजमर्रा के कामों में समय अधिक लग सकता है, लेकिन धैर्य रखने से सब व्यवस्थित हो जाएगा. कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें. आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिन्हें आप पूरी क्षमता से निभाएंगे. कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होने के योग हैं. बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी. धन-धान्य में वृद्धि होगी और नया वाहन लेने का मन भी बन सकता है.
धनु राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। जो भी काम शुरू करेंगे, वह समय पर पूरा होगा. करियर से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं. नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा. कॉमर्स के विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में मार्गदर्शन मिलेगा जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा. आज आप बच्चों के लिए समय निकालेंगे और उनके साथ अच्छा वक्त बिताएंगे. मेहनत का सही परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.
आज मकर राशि वालों का दिन फेवरेबल रहेगा. घर के बड़े लोगों की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो सकता है. किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलेगी. जीवनसाथी का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा और रिश्तों में नयापन आएगा. सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन को संतोष मिलेगा. भाई-बहनों के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बन सकता है. आज किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा. घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा, जिससे माहौल खुशहाल बना रहेगा. छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा.
कुंभ राशि वालों का मन आज नई उमंगों से भरा रहेगा. लोग आपसे सलाह लेना पसंद करेंगे और ऑफिस में आपका रुतबा बढ़ेगा. आर्थिक रूप से लाभ होगा और आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे और नई गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे. सेहत पहले से बेहतर रहेगी. दोस्त आपके लिए कोई अच्छा प्लान बना सकते हैं. मेडिकल स्टोर या दवा कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक लाभ हो सकता है. दांपत्य जीवन शानदार रहेगा.
आज मीन राशि वालों का दिन शानदार रहेगा. परिवार के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलेगा और आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी. घर की सजावट या डेकोरेशन पर ध्यान दे सकते हैं. आज वाणी पर संयम रखना जरूरी है, वरना छोटी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है. जिद करने से बचें और बेवजह की उलझनों से दूर रहें. सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा. निर्णय लेने की क्षमता आज आपके लिए लाभकारी साबित होगी.
(Disclaimer: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.)
