आज का राशिफल: 28 दिसंबर 2025, रविवार को पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो दोपहर 12 बजे तक रहेगी। सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक वरीयान योग रहेगा, इसके बाद परिघ योग का संयोग बनेगा। वहीं सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के बाद रेवती नक्षत्र प्रभावी रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति आज कई राशियों के लिए धन, सफलता और पारिवारिक सुख के योग बना रही है।
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। घर का माहौल हंसी-मजाक और खुशियों से भरा रहेगा, जिससे निजी जीवन में भी सकारात्मक बदलाव महसूस होगा। कार्यस्थल पर विरोधी भी आपकी राय को महत्व देंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को ट्रांसफर या पद से जुड़ी सुखद खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोचने से बचें। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी और प्रेम संबंधों में मधुर पल बिताने के योग हैं।
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास साबित हो सकता है। आपके व्यवहार की विनम्रता और समझदारी आपको समाज और परिवार दोनों जगह सम्मान दिलाएगी। किसी पारिवारिक या सामाजिक आयोजन की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है, जिसे आप सफलता से निभाएंगे। व्यस्तता जरूर रहेगी, लेकिन धैर्य से काम लेने पर सब कुछ आसानी से संभल जाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।
मिथुन राशि वालों का दिन मिला-जुला रहेगा। काम के सिलसिले में भागदौड़ अधिक रह सकती है। पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। आज दान-पुण्य के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मित्र आपकी बातों से प्रभावित होंगे। व्यापार में विशेष रूप से बिजली या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है, बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
कर्क राशि के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कारोबार में चुनौतियां रहेंगी, लेकिन मेहनत के अनुसार परिणाम भी मिलेंगे। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।
सिंह राशि वालों के लिए आज खुशियों भरा दिन रहेगा। छात्र अपनी प्रतिभा से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। परिवार और व्यवसाय के बीच अच्छा संतुलन बना रहेगा। बच्चों की किसी गलती से मन थोड़ा परेशान हो सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें। सामाजिक या संस्थागत कार्यों में भागीदारी से मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखने के लिए बाहर का मसालेदार भोजन टालें।
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। घर से जुड़े कार्यों में खर्च संभव है, लेकिन सोच-समझकर लिया गया फैसला फायदेमंद रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात के योग हैं और नया काम शुरू हो सकता है। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने से नई सीख और जानकारी प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और लेखन या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास सफल होगा। आपकी अधिकांश योजनाएं पूरी हो सकती हैं। लोगों से मेल-मुलाकात और बातचीत में आनंद आएगा। कुछ निजी काम बीच में अटक सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। परिवार का सहयोग बना रहेगा और दांपत्य जीवन में सौहार्द रहेगा।
वृश्चिक राशि के लिए आज नई ऊर्जा और उमंग का दिन है। लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। परिवार में आपसी समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कपड़ा व्यापार से जुड़े लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं।
धनु राशि वालों को आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिवार को समय न दे पाने के कारण थोड़ी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन बातचीत से हालात संभल जाएंगे। काम-धंधा अच्छा चलेगा और पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। जरूरत के समय किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से मदद मिलेगी। सकारात्मक सोच से नए रास्ते और अवसर मिलेंगे।
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के संकेत हैं। किसी जरूरतमंद या वृद्ध की मदद करने से मन को संतोष मिलेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा और निवेश के योग बन रहे हैं। पसंदीदा वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ राशि वालों का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। होटल और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा। परिवार में तालमेल बना रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में लंबे समय बाद अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स या तकनीक से जुड़े व्यापारियों को लाभ होगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप बच्चों के साथ समय बिताएंगे, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। शाम को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। शिक्षकों के ट्रांसफर से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
(डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले संबंधित विशेषज्ञ या सलाहकार की राय अवश्य लें।)
