रायपुर. हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में धार्मिक उत्साह अपने चरम पर रहेगा. इस खास मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी श्रद्धा और भक्ति के इस आयोजन में शामिल होकर नर्मदा कुंड मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे.
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय गुरुवार शाम 6:45 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास से नर्मदा कुंड मंदिर के लिए रवाना होंगे. मंदिर पहुंचकर वे श्री हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव में सहभागिता निभाते हुए विधि-विधान से पूजा करेंगे और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे.
धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हो सके.
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8:10 बजे अपने निवास लौटेंगे. मुख्यमंत्री की मौजूदगी से इस बार का हनुमान जन्मोत्सव आयोजन और भी खास और आकर्षक बनने जा रहा है.
