धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भक्ति और शक्ति का महापर्व चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शुरू होने जा रहा है. शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक सभी देवी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मंदिर आकर्षक रोशनी से सजकर भक्तों के स्वागत को तैयार हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मनोकामना ज्योत जलाने के लिए पंजीयन कराया है.
प्रमुख मंदिरों में मां विंध्यवासिनी मंदिर में करीब 1500, गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर में लगभग 4000, शीतला माता मंदिर दानीटोला में 150, मंदर माई मंदिर मराठा पारा में 50 और गोकुलपुर सहित अन्य मंदिरों में भी सैकड़ों ज्योत प्रज्ज्वलित होंगी, जिससे पूरे शहर में भक्ति का माहौल चरम पर रहेगा.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh: रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी रफ्तार, डिप्टी सीएम बोले- दिलों की दूरी भी होगी कम
नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के उपवास रखने से फलों की मांग में जबरदस्त उछाल आया है, जिसके चलते बाजार में कीमतें भी बढ़ गई हैं. सेब 200 रुपये किलो, संतरा 100 रुपये, अनार 200 रुपये, अंगूर 180 रुपये तक पहुंच गया है, वहीं केला 90 से 120 रुपये दर्जन बिक रहा है.
श्री विंध्यवासिनी बिलाई माता मंदिर के अध्यक्ष आनंद पवार के अनुसार 19 मार्च को शाम 7 बजे गोधूलि बेला में कलश स्थापना होगी और पूरे नौ दिन तक विशेष आरती, दुर्गा सप्तशती पाठ व भजन-कीर्तन का आयोजन होगा. 23 मार्च को विशेष पूजा और 26 मार्च को हवन-पूजन के साथ पूर्णाहुति होगी.
इसे भी पढ़ें –
Surguja News: बाइक सवार की लापरवाही से महिला घायल, अस्पताल में एंबुलेंस संकट से बढ़ी परेशानी
19 हजार का बिजली बिल बना बोझ, सरकार की योजना से 6 हजार में निपटा पूरा हिसाब
वहीं मां अंगारमोती मंदिर गंगरेल में भी 19 मार्च की शाम 5 बजे से ज्योति प्रज्ज्वलन शुरू होगा, जहां विभिन्न समितियों के गठन के साथ भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पूरे नवरात्रि में मंदिरों का नया स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा.
