
आज का राशिफल, 23 दिसंबर 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज पूरे दिन और पूरी रात श्रवण नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो बुधवार सुबह 7 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। वहीं सुबह 7 बजकर 11 मिनट से अगले दिन सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक शुभ रवि योग का संयोग बन रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की यह अनुकूल स्थिति कई राशियों के लिए करियर, व्यापार और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है।
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल संकेत दे रहा है। मन पर तनाव हावी न होने दें और व्यवहार में लचीलापन बनाए रखें। वरिष्ठ या बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह आज आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। पुरानी यादें ताजा होंगी और व्यापार से जुड़े मामलों में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप समझदारी से निभाएंगे।
वृष राशि के जातकों को आज व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर किसी जरूरी काम में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों से दूरी बनाए रखना समझदारी होगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है।
मिथुन राशि वालों के लिए दिन उत्साह से भरा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा। आपकी वाणी और व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और योजनाबद्ध तरीके से किए गए कामों में गति आएगी।
कर्क राशि के जातकों के लिए आज लाभ का दिन है। परिवार की सलाह आपके लिए संबल बनेगी। कोई करीबी रिश्तेदार मदद मांग सकता है। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और परिवार के साथ मंदिर दर्शन का योग बन सकता है।
सिंह राशि वालों के लिए आज नए सिरे से प्रयास करने का दिन है। धार्मिक गतिविधियों में सहभागिता संभव है। किसी विषय पर दूसरों से चर्चा और सलाह लेने से लाभ मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकल सकता है और भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे।
कन्या राशि के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। जो भी काम आज हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने की क्षमता रहेगी। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे, हालांकि मन किसी गहरी सोच में उलझा रह सकता है।
तुला राशि वालों का दिन शानदार रहने वाला है। माता-पिता के सहयोग से काम जल्दी पूरे होंगे। नकारात्मक विचारों से दूरी रखें और उधार लेन-देन से बचें, इससे रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी और छात्रों के लिए दिन अनुकूल है।
वृश्चिक राशि के जातकों को आज लाभ के अवसर मिलेंगे। बचपन के मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी। लंबित कार्य पूरे होंगे। खेलकूद में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए दिन खास रहेगा। शुभ समाचार से घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। जिम्मेदारियों को आप अच्छे से निभाएंगे। सकारात्मक सोच, धैर्य और विनम्रता आपको सफलता दिलाएगी। पुराने मुद्दों पर दोस्तों से बातचीत कर समाधान निकल सकता है और नए आय स्रोतों के संकेत भी मिल सकते हैं।
मकर राशि के लिए आज शांति और संतुलन बनाए रखना जरूरी है। सोच-समझकर लिए गए फैसले आपके पक्ष में जाएंगे। पुरानी देनदारियां निपट सकती हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में आप सफल रहेंगे। परिवार से जुड़े कार्यों में खर्च संभव है।
कुंभ राशि वालों के सामने आज जिम्मेदारियों का बोझ रह सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा। मेहनत, धैर्य और समझदारी से कठिन काम भी आसानी से पूरे होंगे, हालांकि व्यस्तता बनी रह सकती है।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण है। ट्रांसफर या प्रमोशन को लेकर बातचीत सफल हो सकती है। काम पूरे होंगे और भविष्य में सफलता पाने के लिए आज की गई योजना आने वाले दिनों में लाभ देगी।
(Disclaimer: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।)
इसे भी पढ़ें –




