Makar Sankranti 2026: इस बार मकर संक्रांति सिर्फ पर्व नहीं बल्कि एक दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग लेकर आ रही है। 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के दिन षटतिला एकादशी का संयोग बन रहा है, जो पूरे 23 वर्षों बाद दोबारा देखने को मिलेगा। इससे पहले यह शुभ मेल वर्ष 2003 में बना था। खास बात यह है कि इसी दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी रहेगा, जबकि एक दिन पहले शुक्र ग्रह अपनी चाल बदलते हुए मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इन सभी योगों का संयुक्त प्रभाव कुछ राशियों के लिए जबरदस्त आर्थिक लाभ और तरक्की के रास्ते खोल सकता है।
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह महाशुभ संयोग मेष राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से अटके काम गति पकड़ेंगे और आय के नए स्रोत खुलने के संकेत हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, वहीं पुरानी संपत्ति या निवेश से फायदा मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन को सराहा जाएगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी, साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रुझान भी बढ़ेगा।
कर्क राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति के साथ ही एक सुनहरा दौर शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग हैं। प्रमोशन, लाभकारी यात्राएं और आय में निरंतर बढ़ोतरी से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजनाएं बन सकती हैं और एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्ति के अवसर सामने आ सकते हैं, जिससे भविष्य को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वहीं कुंभ राशि वालों के लिए यह संयोग तरक्की और विस्तार लेकर आ सकता है। आय में वृद्धि के साथ-साथ लंबे समय से रुके काम पूरे होने की संभावना है। बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा और नई नौकरी या बड़े प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं। पार्टनरशिप से जुड़े कार्यों में फायदा होगा, विदेश यात्रा या अंतरराष्ट्रीय सौदे भी तय हो सकते हैं। इस दौरान किया गया निवेश भविष्य में अच्छा रिटर्न दे सकता है।
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय आस्थाओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। पाठक इसे सामान्य सूचना के रूप में लें।)
इसे भी पढ़ें –
Weather Update: ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, उत्तर भारत कांपा; दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
झारखंड शराब घोटाले में बड़ी गिरफ्तारी, केडिया डिस्टलरी का संचालक नवीन केडिया पकड़ा गया
अम्बिकापुर: धान उठाव में बड़ा खेल उजागर, 2600 क्विंटल की कमी पर राइस मिल सील
