सूरजपुर। जिले के रामनगर (डिरगीमूड़ा) में सर्व यादव समाज द्वारा 6 मार्च 2026, शुक्रवार को अमर देव बाबा के सानिध्य में श्रीकृष्ण गोवर्धन (कराह) पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के यादव समाज एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
सर्व यादव समाज रामनगर (डिरगीमूड़ा), जिला सूरजपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य पुजारी के रूप में बिहार राज्य के भभुआ जिला अंतर्गत ग्राम कन्हानार, थाना अधवारा से पधार रहे श्री संजय जी पूजा-अर्चना संपन्न कराएंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और भक्तजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
आयोजन के तहत 6 मार्च को सुबह 11 बजे से सार्वजनिक श्रीकृष्ण गोवर्धन (कराह) पूजा का कार्यक्रम शुरू होगा। यह आयोजन शक्ति चौक, रामनगर (डिरगीमूड़ा), तहसील सूरजपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में संपन्न होगा।
सर्व यादव समाज रामनगर ने सभी समाजजनों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए समिति द्वारा मोबाइल नंबर 8770134306, 7999970837 और 9926846541 जारी किए गए हैं।
