आज का राशिफ़ल (15 फ़रवरी 2021) : जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन!

मेष – आज प्रतिशोध की अग्नि तपा सकती है. आपको प्रतिशोध एवं स्वार्थी व्यवहार परेशानी खड़ी करने वाला है। अकस्मात धन लाभ के योग हैं। देर शाम तक मन में चल रही सारी इच्छाए पुर्ण होंगी। धार्मिक आस्था संकटों को दूर करेंगी।

वृष – पैसा आने से बेचैनी बढ़ेगी। प्रभु का स्मरण कर मन को शांत करने का प्रयास करें। आज बच्चों का ध्यान रखें, क्योकि आज का दिन आपके बच्चों के लिए भारी पड़ सकता है। स्नेह पूर्वक समय गुजारने का प्रयास करें। गणेश जी को तिल के लड्डू का भोग लगाएं।

मिथुन – आज आपका पराक्रम अदभुत होगा. साहस और हिम्मत से आप आज आसमान के तारे तोड़ सकते हैं। सूर्य प्रबल होकर आपके पराक्रम भावों में प्रकाशित हैं। पेट संबंधी रोग परेशान करेंगे। सेहत बिगड़े के पूरे योग बन रहें हैं। हो सके तो प्राकृतिक आहार ज्यादा लेने का प्रयास करें।

कर्क – आज मन को काबू में रखें। जितना मन मैला रहेगा विकारी रहेगा, गलत बात सोचेंगे उतना ही आपको दुर्भाग्य का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक लाभ निश्चित हैं। परन्तु आज आपके सहयोगी आपका साथ नहीं देंगे।

सिंह – आज खरा बोलने से नुकसान होगा। आज मुंहफट न बनें। थोड़ी चाणक्य नीति का इस्तेमाल करें। आपकी कही कोई बात आज दूसरों को बुरी लग सकती है। पैसों की कमी रहेगी। आज जिससे उधार लेने जाएंगे, उधार मिल जाएगा, लेकिन भविष्य में आपको ये पैसा चुकाना मुश्किल पड़ सकता है।

कन्या – आज ऊंची सोच के साथ काम करने की भी आवश्यकता है। केवल सपनों में न रहें, प्रेक्टिकल अप्रोच बहुत जरुरी है। कई काम सिद्ध होगें। विदेश सम्बन्धित कार्यों से फायदा होगा। परन्तु आपके कारण घरवालों को परेशानी हो सकती है।

तुला – आज कोई कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है, जिससे आप किसी बड़े संकट में फंस सकते हैं। आज नाप-तौल कर बोलें बिना सोच-विचार कर बोलने से मुसीबत खड़ी हो सकती है।

वृश्चिक – आज मन की बेचैनी अवश्य दूर होगी. सूर्य अस्त के साथ-साथ मन की प्रसन्नता का भी उदय होगा। आपका मन आज आपके काबू में रहेगा। नेम और फेम में चार चांद लगने के योग हैं। आज जो भी काम आप करेंगे उसमें लाभ अवश्य मिलेगा। पैसों से प्रसन्न रहेगा आपका मन।

धनु – आज किस्मत आपके साथ है। “भाग्यवन्त के द्वार पर, खड़ें रहे गुणवान।” आज भाग्य के भरोसे चलें। हर काम पूरा होगा। व्यर्थ के झगड़ों से बचें। आज आप बुरे फंस सकते हैं, इसलिए काम से काम रखें. व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें। साथ ही कटुता से हानि के योग हैं।

मकर – परोपकार करने से भाग्य उदय होगा। तन-मन स्वस्थ रहेगा। दूसरों की सेवा करने से आज किस्मत आपका साथ देगी। आज सरकारी काम पूरे होंगे। परन्तु आज चालान भी हो सकता है। नियमों का पालन अवश्य करें।

कुंभ – आज उतावलेपन के कारण परेशानी होगी। आज तेज मिजाज और छोटी-छोटी बातों में अटकने से काफी कुछ गंवा सकते हैं। आज परमात्मा की शरण से जागेगी उम्मीद की किरण। आज आपकी राशि के अनुसार मानसिक तनाव होने के योग हैं। आपकी डूबती नईया को आज परमात्मा ही पार लगा सकते हैं।

मीन – आज विरोधी परेशान करेंगे। शुक्र अस्त होने के कारण प्रतिद्वंदी प्रबल रहेंगे और परेशानी खड़ी करेंगे। आज हर काम में सावधानी बरतें। पैरों का दर्द परेशान करेगा। आपका साहस आज बेमिसाल रहेगा, जिसके कारण आप हर दिक्कत का सामना आसानी से कर लेंगे।