Rajyog 2024 : कुंभ में बना शनि का राजयोग, 4 राशियों को मिलेगी समृद्धि, तरक्की और आर्थिक लाभ की सौगात

Shukra Gochar 2024, Rajyog 2024, Malavya Rajyog

Shash Rajyog 2024, Rajyog 2024, Shash Mahapurush Rajyog 2024 : ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का अत्यधिक महत्व होता है, जिसे न्याय और दंड का देवता माना जाता है। शनि ग्रह की धीमी गति के कारण यह अन्य ग्रहों की तुलना में अधिक समय तक एक राशि में रहता है। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग 2.5 वर्ष का समय लगता है और एक ही राशि में दोबारा आने में इसे 30 साल का समय लगता है।

Random Image

इस कारण जब भी शनि अपने चाल बदलते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। यह सकारात्मक और नकारात्मक हो सकता है। वर्तमान में शनि ग्रह कुंभ राशि में विराजमान हैं और मार्च 2025 तक यहीं रहेंगे।

4 राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी

शनि के कुंभ राशि में रहने से शश राजयोग का निर्माण हुआ है, जो विशेष रूप से 4 राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। जिससे लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है।

शश राजयोग का निर्माण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शश राजयोग पंचमहापुरुष योगों में से एक माना जाता है। यह योग तब बनता है जब शनि ग्रह लग्न भाव या चंद्रमा से केंद्र भाव पर होता है। तुला, मकर, या कुंभ राशि में। जिनकी कुंडली में यह राजयोग होता है। उनकी धन और शौहरत में वृद्धि होती है और वे राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह शश राजयोग बेहद शुभ साबित हो सकता है। शनि का कुंभ राशि में होना 30 सालों बाद हो रहा है, और इसका प्रभाव जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इस अवधि में जातकों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि मिल सकती है। पार्टनरशिप में व्यापार करने से भी लाभ होने की संभावना है। साथ ही, कोर्ट-कचहरी के मामलों से निजात मिल सकती है और विदेश में व्यापार के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।

कन्या राशि

शनि का गोचर और शश राजयोग कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुभ साबित हो सकता है। इस योग से जातकों को भरपूर सफलता और किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बैंक से लोन प्राप्त करने में भी सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि का मूल त्रिकोण राशि में होना और शश राजयोग बनना लकी साबित हो सकता है। इस समय जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल रहेगा। बेरोजगारों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है और अचल संपत्ति का लाभ भी प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि

शश राजयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। इस अवधि में जातकों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। व्यापारियों को भी मुनाफा मिलने की संभावना है और विदेश में नौकरी या व्यापार के सपने साकार हो सकते हैं। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को भी सफलता मिल सकती है।