Rajyog 2024 : सेनापति मंगल ने बनाया मंगलकारी राजयोग, इन राशियों का भाग्योदय, बदलेगा किस्मत, मिलेगी तरक्की

Rajyog 2024, Shash Rajyog 2024, Shani Gochar 2024, Shani Transit

Astrology, Rajyog 2024, Navpancham Rajyog, Rajyog Benefit : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का गोचर बड़ी शुभता और अशुभता के प्रतिक है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई योग और राजयोग बनते हैं। इन योग और राजयोग का असर कई राशियों पर देखा जाता है । ग्रहों की विशेष स्थिति के बीच इस वर्ष एक शुभ समय आ रहा है। दरअसल मंगल अपनी यात्रा वृषभ राशि में शुरू करने वाले हैं। इस समय का विशेष महत्व है।

चंद्रमा और मंगल की युति से नवपंचम राजयोग

मंगल को शासन सत्ता का करक माना जाता है। 22 जुलाई को सोमवार को चंद्रमा और मंगल की युति से नवपंचम राजयोग बन गया है। नवपंचम राजयोग को बेहद उत्तम राजयोग माना जाता है। यह राजयोग कुछ राशियों के लिए विशेष लाभदायक साबित हो सकता है।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा। नवपंचम राजयोग के दौरान, रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है और परिवार में मतभेदों का समाधान हो सकता है। सरकारी नौकरी वाले लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा, जिससे उनके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। वैवाहिक जीवन में भी सुख और समृद्धि की संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग से विशेष लाभ होगा। इस समय में उनके द्वारा रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है और वे नए वाहन या नया घर खरीद सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा और वे दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य में भी सुधार होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्रमा और मंगल की युति से बने नवपंचम राजयोग उत्तम होगा। इस समय में व्यापारिक समस्याएं सुलझ सकती हैं और पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है और नए काम की शुरुआत से अच्छा लाभ हो सकता है।