अमरकंटक एक्सप्रेस में बारातियों ने RPF को बंधक बनाया और पीटा, FIR दर्ज

शहडोल. जबलपुर से रायपुर बारात लेकर आ रहे बारातियों और RPF पुलिस के बीच झड़प हो गयी। समान चोरी के शक में पहले तो खूब बहस हुई उसके बाद झड़प होने लगी। झड़प ही नही बल्कि देर रात अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में आपस में मारपीट भी हुई। ट्रेन में यात्रा कर रहे बारातियों व अनूपपुर RPF रेल्वे पुलिस जवानों के बीच मारपीट हुई हैं।

IMG 20230301 WA0047

विवाद की शुरूआत ट्रेन में यात्रा के दौरान बारातियों की सामग्री चोरी को लेकर RPF से हुआ था। बारातियों ने RPF स्टाफ पर चोरी का संदेह जताया जिसके बाद विवाद की स्थिति बनी। न्यू कटनी साउथ में बारातियों व GRP जबलपुर एवम अनूपपुर RPF (रेल्वे पुलिस) के बीच मारपीट हुई। नाराज बारातियों ने मारपीट कर RPF व GRP पुलिस के जवानों को बंधक बना लिया था। बड़ी मशक्कत के बाद बंधक बने जवानों को उमारिया स्टेशन में बारातियों के बंधन से छुड़ाया गया है। ट्रेन में यात्रा कर रहे बारातियों ने शहड़ोल GRP में दोनो पक्षो ने शहड़ोल GRP में मामला दर्ज कराया है। दोनो पक्षो की शिकायत पर शहड़ोल GRP ने जीरो में मामला दर्ज किया है।

IMG 20230301 WA0049

जेठू सिंह (ए.एस.आई, जीआरपी शहड़ोल) ने कहा कि जबलपुर GRP से पहले हमें जानकारी मिली, जबलपुर से रायपुर जा रहे बारातियों ने मारपीट किया है। उन बारात पार्टियों से किसी बदमाश ने चोरी करके भागा और उसे पकड़ने के प्रयास में RPF ने टार्च दिखाया तो बरातियों ने उसे पर ही संदेह किया औऱ बंधक बनाकर मारा पीटा। उमरिया स्टेशन में उसे छुड़ाया गया। दोनों पार्टी की तरफ से FIR किया गया हैं।

IMG 20230301 WA0048