शहडोल से राजेश नंदिनी होंगी कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी….

SAHADOL LOKSABHA CANDIDATE
NANDNI SINGH

 शहडोल से सचिन गुप्ता की रिपोर्ट

Random Image
  • शहडोल से कांग्रेस की राजेश नंदिनी होंगी प्रत्याशी 
  • लोकसभा मे आदिवासी वोट साबित होते है निर्णायक

सोलहवी लोकसभा के आम चुनावो के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियो की पहली सूची जारी हो गई है। जिसमें शहडोल लोकसभा से सांसद राजेश नंदिनी सिंह को कांग्रेस ने एक बार फिर से मौक़ा दिया है। इधर राजेश नंदिनी सिेंह को टिकट मिलने के बाद समर्थको में खुशी का माहौल है ,,लेकिन लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा में से पांच भाजापा की झोली में है जिससे लोकसभा की राह कांग्रेस के लिए आसान नही होगी, लेकिन टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेसियो के उत्साह को देखकर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

वैसे मतों के आंकड़े और राजनीतिक समीकरणों को देखा जाए तो इस क्षेत्र में आदिवासी वोट बैंक निर्णायक साबित होते आए है। , जो कांग्रेस प्रत्याशी राजेश नंदिनी के पक्ष में नज़र आ रहे है।