PM Narendra Modi in Jhabua: जनजातीय सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मोदी, पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा पहनी; कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए कही ये बातें…

झाबुआ. PM Narendra Modi in Jhabua: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में रविवार को जनजातीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। जनजातीय समाज का मान बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा पहनी, जो आकर्षण का कारण बना रहा। पीएम मोदी के साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल, सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल हुए।

जनता का आभार मनाने आया हूं

जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सभी को देखकर खुशी हो रही है। झाबुआ एमपी और गुजरात से जुड़ा है। यहां की परंपरा से जुड़ने का मौका मिला है। जनजातीय समाज देश का गौरव है। जनजातीय समाज का विकास मोदी की गारंटी है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘डबल इंजन की सरकार तेजी से काम कर रही है’ विकास का श्रेय एमपी की जनता को जाता है। मैं जनता का आभार मनाने आया हूं। लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए नहीं आया हूं।

कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र

पीएम मोदी ने कहा 2024 में 400 पार, 370 पार का नारा देते हुए कहा कि बीजेपी अकेले 370 सीट पार करेगी। BJP कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि 370 नए वोट पोलिंग बूथ से कार्यकर्ता जोड़ें।

2024 में कांग्रेस का सफाया

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा 2023 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की छुट्टी हो गई। 2024 में कांग्रेस का सफाया होना तय है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस ने गरीब को नफरत की नजर से देखा, कांग्रेस के लिए जनजाति मतलब वोट है। कांग्रेस को ‘गांव, गरीब और आदिवासी से नफरत’, राहुल गांधी बुजुर्गों की इज्जत नहीं करते है।

img 20240211 wa00138290133974916394539

पीएम मोदी ने कहा हमने आदिवासियों के लिए वन धन केंद्र खोले, कांग्रेस ने सिर्फ 100 एकलव्य स्कूल खोले थे, बीजेपी सरकार ने चार गुना स्कूल खोले, आदिवासी के लिए अलग मंत्रालय बनाया। पीएम जन मन योजना शुरू की, ‘रेलवे के विकास के लिए MP में 24 गुना ज्यादा बजट’, ‘कांग्रेस ने सिकल सेल एनीमिया पर ध्यान नहीं दिया है।’

कांग्रेस में भगदड़ मची है

पीएम मोदी ने कहा, सुना है मध्यप्रदेश कांग्रेस में भग मची है, कांग्रेस अपने पाप के दलदल में फंस गई, उन्हे तो अपने महलों की चिंता थी। लूट और फूट कांग्रेस का ऑक्सीजन है। एमपी में लोग कांगेस का पाप नहीं भूले है। कांग्रेस ‘जाति और धर्म के नाम पर कांग्रेस फूट करवाने में जुटी है’

img 20240211 wa00157583335638495258293

लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य 

झाबुआ में पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लखपति दीदी योजना का फायदा महिलाओं को हो रहा है। 65 लाख से ज्यादा पानी के कनेक्शन दिए गए है। दिल्ली में आदिवासी महोत्सव चल रहा है। SHG महिलाओं को ड्रोन भी देने जा रहे है।