Breaking : कोरोना से कांग्रेस विधायक का निधन.. दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज़

इंदौर। कोरोना से एमपी कांग्रेस के एक नेता की मौत हो गई है। राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना के उपचार के दौरान निधन हो गया है। उनका दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और बेटी अगस्त के तीसरे हफ़्ते में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद जांच करवाने पर विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 54 वर्षीय विधायक दांगी की हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मेदांता में भर्ती करवाया गया था जहां वो जिंदगी का जंग हार गए।

विधायक गोवर्धन दांगी के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी जी का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति और साहस दें।