Bronze back tree snake: 3 फिट लंबी छलांग लगाने वाले साँप का रेस्क्यू, देखें VIDEO

जबलपुर. 3 फिट लंबे ब्रॉन्ज बैक ट्री स्नैक का रेस्क्यू किया गया है। जबलपुर के गढ़ा स्थित बीटी कंपाउंड में सांप निकला। एक मकान के गेट पर 3 फिट लंबा सांप लिपटा हुआ था। सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने रेस्क्यू किया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। मिली जानकारी के मुताबिक ब्रॉन्ज बैक ट्री स्नैक 3 फीट लंबी छलांग लगाता है और जहरीला नहीं होता है।

Bronze back tree snake ब्रॉन्ज बैक ट्री स्नैक था जिसे लोग उड़ने वाला सांप और आम बोलचाल की भाषा में बांसजोड़ भी कहा जाता है। ये अक्सर जंगल में पाया जाता है। जहरीला नहीं होता है। इसकी शारीरिक बनावट बेहद लचीली होती है। जिसके कारण यह एक पेड़ से दूसरे स्थान पर लगभग चार मीटर तक उड़ान भर सकता है। इसीलिए इसे उड़ने वाला सांप कहा जाता है।

देखिए VIDEO –