दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के साथ खड़े हैं- शिवराज सिंह चौहान



भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कहा था कि सरकार ने इसका कोई प्रमाण नहीं दिया है और सरकार झूठ के पुलिंद पर चल रही है, उनके इस बयान के बाद लगातार बीजेपी हमलावर है, बीजेपी ही नहीं बल्कि कांग्रेस ने भी इससे खुद को अलग कर लिया है। दिग्विजय सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमला किया है, चौहान ने कहा कि कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान परस्ती का है, कभी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत का सबूत मांगते है, कभी राम के अस्तित्व का सबूत मांगते हैं कभी राम सेतु के सबूत मांगते है, फिर दिग्विजय सिंह ने यात्रा में चलते-चलते यह बोला है की राहुल गांधी साथ चल रहे हैं, दिग्विजय सिंह पर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं, यह सेना का मनोबल गिराने का पाप कर रहे हैं,पाकिस्तान के साथ वह खड़े हैं ये दिख रहा है।मैं तो राहुल गांधी से जवाब मांगना चाहता हूं यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है। टुकड़े टुकड़े गैंग आपके साथ चल रही है सेना का मनोबल गिराया जा रहा है। राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे हैं कि सेना कमजोर हो गई है यह कैसी देश भक्ति है। दिग्विजय सिंह की राज्य में सिमी का गढ़ था मध्य प्रदेश। सेना का मनोबल गिराने के पापा पर आप कम से कम कांग्रेस ना करें। आप सेना का मनोबल कम करने का पाप कर रहे है। राहुल गांधी से जवाब मांग रहा हूँ कैसी भारत जोड़ो यात्रा है

और अब छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी दिग्विजय सिंह के बयान पर तंज कसा हैं। अरुण साव ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कांग्रेस लगातार सेना के मनोबल गिराने का काम करते है। पाकिस्तान परस्ती दिखाते रहे हैं।यह देश के लिए दुर्भाग्य जनक है। इसलिए जनता इनसे दूर हो गई है।कांग्रेस सिकुड़ती जा रही है, देश की चिंता देश के प्रति इनकी भावना इस प्रकार से लगातार प्रदर्शित होती है।