होटल में BF के साथ थी 15 साल की लड़की, अचानक गिरी तीसरी मंजिल से, पुलिस इस एंगल पर कर रही जांच

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में 15 साल की नाबालिग लड़की की होटल हाईलाइट के तीसरे फ्लोर से गिरकर मौत हो गई। लड़की की 11वीं की स्टूडेंट है और इसी महीने की 4 तारीख को बॉयफ्रेंड मेल्विंग जॉर्ज के साथ भागी थी। घटना की सीसीटवी भी सामने आ गया है। पुलिस को होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। उसने इस मामले में होटल मालिक, बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

सीसीटीवी में रविवार रात 11:48 बजे लड़की सड़क पर गिरती दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, लड़की बुधवारिया क्षेत्र में रहती थी। उसके पिता ने बताया कि मामला  4 सितंबर को गरमा गया था। उस दिन घर के पास रहने वाला युवक मेल्विंग जॉर्ज बेटी को ले गया था। इसकी सूचना कोतवाली थाने में देने जा ही रहे थे कि लड़के के माता-पिता घर आ गए। उन्होंने दोनों की शादी की बात कह कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से रोक दिया। इधर  पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही होटल मालिक और दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। होटल के CCTV कैमरे भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस अब इस पहलू पर जांच कर रही है कि लड़की छत से कूदी है या उसे किसीने जानबूझकर धक्का दिया।

गौरतलब है कि उज्जैन में अपराध अब बेकाबू होता दिखाई दे रहा है। हाल ही में यहां एक और बर्बर वीडियो सामने आया। वीडियो में दिखाई दिया कि एक पति ने नारियल कटर से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार किए। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। लोगों ने गुस्से में बेकाबू पति को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह माना नहीं। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में पति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कुछ दिनों पहले की नानाखेड़ा क्षेत्र के प्रगति नगर की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रचना नागवंशी जूनियर आर्टिस्ट है। उसका पति दिनेश उसके चरित्र पर शक करता है। रचा जहां छोटे-मोटे रोल करती है, वहीं दिनेश देवास रोड पर फूड जोन में ठेला लगाता है। कुछ दिनों पहले रचना प्रगति नगर में कहीं जा रही थी तो दिनेश और उसके दोस्त राहुल ने उसे रोका। बहस के बीच दिनेश ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। वह नारियल काटने वाले चाकू से उस पर वार करने लगा।