द कपिल शर्मा शो पर मुकेश खन्ना का निकला गुस्सा.. शो को वाहियात और फूहड़ बताया..

मनोरंजन डेस्क। कुछ दिन पहले ही द कपिल शर्मा के शो में महाभारत के कई कलाकार बतौर मेहमान बनकर पहुचे थे। लेकिन इस धारावाहिक में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने शो में हिस्सा नहीं लिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनसे शो में ना जाने की वजह को लेकर सवाल करना शुरू हो गया।

जिसके बाद मुकेश खन्ना ने एक के बाद ट्वीट कर लोगों को सवाल का जवाब दिया। हालांकि उन्होंने बाद अपने ट्वीट को डिलीट भी कर दिया। और उन्होंने फेसबुक पर भी एक पोस्ट लिखा था। लेकिन बाद में उसे भी डिलीट कर दिया। उनहोंने अपने ट्वीट में द कपिल शर्मा शो को वाहियात और फूहड़ बताया है।

मुकेश खन्ना ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘ये प्रश्न वायरल हो चुका है कि महाभारत शो में भीष्म पितामह क्यों नहीं? कोई कहता है उनको बुलाया नहीं गया। कोई कहता है कि उन्होंने खुद मना किया। ये सच है कि महाभारत भीष्म के बिना अधूरी है। ये सच है कि इन्वाइट ना करने का सवाल ही नहीं उठता। ये भी सच है कि मैंने खुद मना कर दिया।

उन्होंने अपने दुसरे ट्वीट में कहा कि – अब ये भी सच है कि लोग मुझसे पूछेंगे कि द कपिल शर्मा जैसे बड़े शो को कोई कैसे मना कर सकता है। बड़े से बड़ा एक्टर जाता है। जाते होंगे लेकिन मुकेश खन्ना नहीं जाएगा। यही प्रश्न गूफी ने मुझसे पूछा कि रामायण के बाद वो लोग हमें इन्वाइट करने वाले हैं। मैंने कहा तुम सब जाओ मैं नहीं जाऊंगा।

Screenshot 2020 10 02 10 40 28 1