रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर.. देखें वीडियो

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बीच रणवीर सिंह की कार एक्सीडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे वह अपनी कार को निहारते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो उस समय का है जब एक बाइक सवार ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। इसी घटना का एक वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रणवीर सिंह अपनी गाड़ी से उतरते है ओर पीछे जा कर देखते है कि उनकी कार को कितना नुकसान हुआ है।इसके बाद वह वापस गाड़ी में जा कर बैठ जाते हैं।

परन्तु गाड़ी को देखकर पता चलता है कि उनकी कार को कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। गाड़ी में बहुत ही सामान्य सी खरोचें आई हैं। यह वीडियो मुंबई के बांद्रा इलाके का है, जहां यह हादसा हुआ।