सिनेमा हॉल खुलते ही अक्षय कुमार ने किया ऐलान.. इस दिन Bell Bollom होगा रिलीज़..

मनोरंजन डेस्क। पिछले कई महीनों से देश में सभी सिनेमा हॉल बंद थे। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने अब सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति दे दी हैं। इस बीच अक्षय कुमार ने अपनी फ़िल्म Bell Bottom की रिलीज़ डेट का घोषणा कर दिया हैं। अक्षय कुमार ने घोषणा करते हुए लिखा कि अकेले हम बस कुछ छोटा ही कर सकते हैं। साथ में हम बहुत कुछ कर सकते हैं। यह एक टीम का काम हैं। मैं पूरी स्टारकास्ट और क्रू मेंबर का बहुत आभारी हूं. ये रहा पोस्टर।

इसके साथ ही अक्षय कुमार ने जुड़े वाणी कपूर, वासू भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख समेत कई लोगों को टैग किया है। पोस्टर में फिल्म की रिलीज की तारीख 2 अप्रैल 2021 लिखी हुई है।

कुछ दिन पहले ही इसकी शूटिंग के पूरे हो जाने की खबरें आई थीं। अब इसकी रिलीज डेट भी आ गई है।इस फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन के कारण रुकी हुई थी।जिसके बाद लॉकडाउन खत्म होते ही अक्षय कुमार ने इसकी शूटिंग शुरू की थी।