PHOTOS: सीएम भूपेश बघेल के साथ ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी, देखें फ़ोटो

सिरपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर का भ्रमण किया।

1677333730 72710e6528b80942703c 1

साथ ही, सांसद राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का दर्शन किया।

1677333711 04da6291d34cd5284e6c 1

उन्होंने सुरंग टीला और तिवरदेव बिहार का भी भ्रमण किया।

1677333669 ce1812f8e7aebfea17f0 1

इस दौरान सांसद राहुल गांधी ने प्रोटोकॉल के नियम तोड़कर तिवर देव बिहार के पास पटेल परिवार से भी मुलाकात की। जिसका वीडियो वायरल हो रहा हैं।

1677333748 87e3db0bb86f2f6b8c41

गौरतलब हैं कि, सिरपुर महानदी के तट पर स्थित एक पुरातात्विक स्थल हैं। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर हैं। यह एक विशाल नगर हुआ करता था। सिरपुर पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। सिरपुर में सांस्कृतिक एंव वास्तुकौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। सोमवंशी नरेशों ने यहाँ पर राम मंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवाया था। ईंटों से बना हुआ प्राचीन लक्ष्मण मंदिर विश्व प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल हैं। उत्खनन में यहाँ पर प्राचीन बौद्ध मठ भी पाये गये हैं। यह स्थल वैष्णव, शैव, जैन और बौद्ध संस्कृतियों का केन्द्र रहा हैं।