सिर्फ 1 मुट्ठी भुना चना है कई गंभीर बीमारियों का काल, जान लें किस समय खाने से मिलेगा फायदा?

Health Tips: दिन में अक्सर कई बार हम यूं ही भुना हुआ चना खाते हैं।  इसका कुरकुरा स्वाद ज़्यादातर लोगों को पसंद आता है।  कई लोगों को तो भुना चना इतना ज्यादा पसंद होता है कि वो रोजाना दिन में कई बार इसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भुने हुए चने आपकी सेहत के लिए कितने लाभकारी हैं। दरअसल, भुने हुए चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 50 से 60 ग्राम भुने चने का सेवन करना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं भुने चने को अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी सेहत को क्या क्या फायदे होते हैं।

Random Image

भुने चने खाने से मिलते हैं ये फायदे

वजन करता है कम: भुने हुए चने में प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं, जो आपका वजन घटाने में सहायता कर सकते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद: भुने हुए चने में कैल्शियम, फॉस्फेट और मैग्नीशियम जैसे फायदेमंद पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।

दिल की सेहत को करे दुरुस्त: भुने चने में मौजूद पोटेशियम, फाइबर और मैग्नीशियम की मात्रा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है। 

पाचन के लिए अच्छा: भुना हुआ चना का सेवन करने से आपका पाचन बेहतर होता है।  खासकर कब्ज के मरीजों के लिए इसका सेवन बेहद लाभाकरी है।  रोज़ाना 1 मुट्ठी भुने हुए चने का सेवन करने से कब्ज में आराम मिलेगा।

स्किन के लिए फायदेमंद: भुने हुए चने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन समय से पहले बूढ़ा होने से रोकने और महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकते हैं

डायबिटीज में लाभकारी: भुने हुए चने का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए भी लाभकारी है। भुना चना ग्लूकोज सोख लेता है जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

कब करना चाहिए सेवन?

भुने हुए चने को यूँ तो आप कभी भी खा सकते हैं। लेकिन अगर आप इसका सेवन सुबह नास्ते के समय या शाम को नाश्ते के समय करते हैं तो इससे आपकी सेहत को और भी फायदा होगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)