Weather Update: 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी यूपी बिहार में इस दिन होगी मानसून की दस्तक, आंधी तूफान की चेतावनी

Weather Update, IMD Alert, Rain Alert, Monsoon Update: गुरुवार को, महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

CG Mausam, CG Weather, Chhattisgarh Weather, Chhattisgarh Mausam

Weather Update, IMD Alert, Rain Alert, Monsoon Update : दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस महीने के अंत तक शहर में मानसून का आगमन हो सकता है, इसकी उम्मीद है। पिछले 15 दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है।

Random Image

आज के दिन भी तापमान क्रमशः 45 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकांश स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Weather Update : राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा

राजस्थान के कई हिस्सों में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। गंगानगर में 46.7 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। आगामी दो-तीन दिनों में राज्य के उत्तरी एवं पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Weather Update : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी

उत्तर प्रदेश में जबरदस्त गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश के कानपुर नगर में दिन का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। अगले पांच दिनों के दौरान भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update : बिहार का मौसम

बिहार के लोगों को भीषण गर्मी से अभी निजात नहीं मिल रही है। दक्षिण बिहार के 15 जिलों बुधवार को भी लू की चपेट में रहे। पटना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया।

Weather Update : इन राज्यों में बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार गुरुवार को, महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।