युवा आयोग की बागडोर संभालते ही सोशल मीडिया पर छा गए तोमर, लेकिन BJP के कुछ नेता मौन.. जानिए

Chhattisgarh Youth Commission, President Vishwa Vijay Singh Tomar: प्रदेश सरकार ने विश्व विजय सिंह तोमर को युवा आयोग का अध्यक्ष बनाया है। अंबिकापुर के रहने वाले तोमर के अध्यक्ष बनते ही सरगुजा संभाग समेत पूरे प्रदेश के भाजपा नेता युवा आयोग के अध्यक्ष को अलग अलग मध्यम से बधाई दे रहे है। हालाकि बीजेपी के अंदर का ही एक कुछ नेता तोमर के अचानक बड़े प्रमोशन को पचा नहीं पा रहे हैं। जिसका सीधा असर सोशल मीडिया में दिख रहा है। सरगुजा संभाग समेत प्रदेश के कई बड़े नेता ने अभी तक सोशल मीडिया में उनको बधाई देने से बचते नजर आ रहे हैं। जबकि यही नेता छोटे छोटे आयोजन में इसी सोशल मीडिया में अपने और अपने नेताओ के चेहरे चमकते नजर आते हैं।

Random Image

हालाकि प्रदेश के मुख्यमंत्री और कुछ मंत्री विधायक समेत सरगुजा के कुछ बड़े नेताओं ने तोमर को अपने अपने अंदाज में बधाई दी है। किसी ने सोशल मीडिया साइट X पर तो किसी ने फेसबुक के माध्यम से तोमर को युवा आयोग का अध्यक्ष बनने की बधाई दी है। देखिए…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अपने X वाल पर नए युवा आयोग के अध्यक्ष को बधाई देते हुए लिखा- श्री विश्व विजय सिंह तोमर जी को छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं।

img 20240925 wa00155581675436531032863

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने लिखा- माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के कुशल मार्गदर्शन में युवा शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में बढ़ते कदम।
श्री विश्व विजय सिंह तोमर जी को छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। युवा शक्ति, राष्ट्र की शक्ति…

img 20240925 wa00161368668755857220478

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लिखा- भाजयुमो सरगुजा के जिलाध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर जी को छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग का अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई! आपका नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। हम आपकी सफलता की कामना करते हैं!

img 20240925 wa00133336392002882837768

स्वास्थ्य मंत्री श्याम जायसवाल ने लिखा- छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर श्री विश्व विजय सिंह तोमर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।

img 20240925 wa00144021658309403416452

सरगुजा के वरिष्ठ भाजपा नेता भारत सिंह सिसोदिया ने लिखा- प्रिय विस्सू को राज्य युवा आयोग का अध्यक्ष बनने पर बहुत बहुत बधाई!

img 20240925 wa00075542192398851861881

सुशांत शुक्ला ने लिखा- अंबिकापुर के तेजतर्रार युवा नेता छोटे भाई विश्वविजय सिंह तोमर जी को छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त होने पर अंनत शुभकामनाएँ

img 20240925 wa00062553169854455674492